Moscow Mall Attack: रूस के मॉस्को में एक समारोह स्थल पर कई बंदूकधारियों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. इस हमले में 70 लोगों की मौत की जानकारी रूसी अधिकारियों ने दी है, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. मॉस्को आतंकी हमले में वह थिएटर जलकर राख हो गया, जहां कंसर्ट चल रहा था. पिकनिक रॉक बैंड के एक म्यूजिक कंसर्ट से पहले क्रास्नोगोर्स्क में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए हमले के बारे में जानकारी सामने आई है.
ये भी पढ़ें-मॉस्को : कंसर्ट हॉल में दो विस्फोट, बंदूकधारियों ने भीड़ पर बरसाई गोलियां, 40 की मौत
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हमलावरों ने कपड़ों में छिपाई पहचान
मॉस्को हमले के एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि पिकनिक रोक बैंड का कंसर्ट शुरू होने से कुछ मिनट पहले अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. कंसर्ट में मौजूद एलेक्सी नाम के एक शख्स ने बताया कि वहां चीख-पुकार मच गई और सब घबरा गए.
इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने इमरजेंसी सेवाओं के हवाले से कहा कि खुद की पहचान छिपाने वाली वर्दी पहने दो से पांच हथियारों से लैस हमलावर ऑटोमैटिक हथियार लिए कंसर्ट हॉल में घुस गए और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.
सिक्योरिटी सर्विसेट के करीबी रूसी सोशल मीडिया चैनलों ने दो लोगों का कंसर्ट हॉल में घुसने का वीडियो दिखाया. वहीं वीडियो में चीखते हुए बाहर भागते लोग और शव भी दिखाई दे रहे हैं.
आरआईए नोवोस्ती के एक पत्रकार ने कहा कि कंसर्ट में घुसे हमलावरों ने गोलियां चलाईं और "ग्रेनेड" या "आग लगाने वाला बम" फेंका, जिससे थियेटर में आग लग गई.
गोलियों से बचने के लिए कुछ लोग हॉल में सीटों के पीछे छिप गए. वहीं कुछ लोग बेसमेंट और छतों की तरफ भागने लगे.
हमले के कुछ घंटों बाद घटनास्थल पर मौजूद एएफपी के एक पत्रकार ने 6000 लोगों की क्षमता वाले कंसर्ट हॉल की छत से काला धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं.
भगदड़ और बचाव
इमरजेंसी सिचुएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि फायर सर्विसेट ने कंसर्ट हॉल से करीब 100 लोगों को बाहर भागने में मदद की.
TASS न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कंसर्ट हॉल से पिकनिक रोक बैंड ग्रुप के सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
कंसर्ट हॉल की छत पर फंसे लोगों के लिए भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
रूस कर रहा हमलावरों की तलाश
अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की तलाश शुरू कर टेटेरिज्म इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है.
UN और अमेरिका ने मॉस्को में हुए हमले की निंदा की, रूस के 2022 के आक्रमण के बाद से यूक्रेन का पक्ष लेने वाले यूरोपीय संघ और अन्य पश्चिमी देशों ने भी इस हमले पर दुख जताया.
ISIS की तरफ से जारी एक बयान में कंसर्ट हॉल में हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई है. हालांकि इस हमले के लिए रूस ने तुरंत किसी को दोषी नहीं ठहराया था. रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा था कि इस हमले में शामिल पाए जाने वाले यूक्रेनी नेताओं को खत्म कर दिया जाएगा.
अमेरिका ने मॉस्को में हुई "भयानक" घटनाओं की निंदा करते हुए तहा कि इसमें यूक्रेन का हाथ हने का कोई संकेत नहीं है.
यूक्रेन खुफिया ने इस हमले के लिए "रूसी विशेष सेवाओं" को दोषी ठहराते हुए कहा कि हमले का इस्तेमाल युद्ध को तेज करने के लिए किया जाएगा. यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप "रूसियों के बीच यूक्रेनी के खिलाफ उन्माद को और बढ़ावा देने के लिए क्रेमलिन द्वारा एक प्लानिंग के तहत की गई उकसावे की कार्रवाई थी.
चेतावनी और कट्टरपंथी हमलों की ब्लैक हिस्ट्री
अमेरिकी दूतावास ने मॉस्कों में हुए हमले से दो हफ्ते पहले ही इसकी चेतावनी दे दी थी. उसने कहा था कि चरमपंथी मॉस्को कंसर्ट समेत अन्य मूहिक समारोहों को निशाना बना सकते हैं.
रूसी अधिकारियों ने 3 मार्च को ऐलान किया था कि काकेशस क्षेत्र के एक छोटे से मुस्लिम-बहुल गणराज्य इंगुशेटिया में एक ऑपरेशन में छह संदिग्ध ISIS के लड़ाके मारे गए थे.
रूस पिछले दिनों भी इस्लामी उग्रवादियों के हमलों का निशाना रहा, लेकिन बिना किसी क्लियर राजनीतिक संबंध के बड़े पैमाने पर हत्याएं भी हुई.
2002 में, चेचन अलगाववादी लड़ाकों ने काकेशस गणराज्य से रूसी सैनिकों की वापसी की मांग करते हुए मॉस्को थिएटर, डबरोव्का में 912 लोगों को बंधक बना लिया था. इस दौरान हुए हमले में 130 लोगों की मौत हो गई थी. बंदूकधारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल की गई गैस से सभी का दम घुट गया था.
ये भी पढ़ें-रूस और चीन ने सुरक्षा परिषद में गाजा में 'सीजफायर' को लेकर अमेरिका के प्रस्ताव पर वीटो किया
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं