विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को 'लिंकन इन द बाडरे' के लिए मिला 2017 का 'मैन बुकर पुरस्कार'

इस उपन्यास में अब्राहम लिंकन के उस दर्द को बयान किया गया है जो उन्हें उनके युवा पुत्र के निधन पर हुआ था.

Also Read in
अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को 'लिंकन इन द बाडरे' के लिए मिला 2017 का 'मैन बुकर पुरस्कार'
जॉर्ज सॉन्डर्स बुकर पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अमेरिकी लेखक बन गए हैं
लंदन: अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स ने अपने उपन्यास 'लिंकन इन द बाडरे' के लिए ब्रिटेन का प्रख्यात मैन बुकर पुरस्कार जीता है. यह पुरस्कार जीतने वाले वह दूसरे अमेरिकी लेखक बन गए हैं. लघु कथाओं के प्रसिद्ध जार्ज सॉन्डर्स को फिक्शन श्रेणी में यह पुरस्कार मिला है. उनके इस उपन्यास में अब्राहम लिंकन के उस दर्द को बयान किया गया है जो उन्हें उनके युवा पुत्र के निधन पर हुआ था.

लंदन के गिल्डहॉल में निर्णायक समिति सदस्य लोला बारोनेस यंग ने इसकी घोषणा की. सॉन्डर्स को डचेज ऑफ कॉर्नवाल ने एक ट्राफी और मैन ग्रुप के कार्यकारी प्रमुख ल्युक इलिस ने 50,000 पाउंड का चेक प्रदान किया.

पढ़ें: उपन्यास खत्म नहीं हो रहे, बल्कि आने वाले समय में और अहमियत रखेंगे: बुकर पुरस्कार विजेता फ्लैनागन

इस मौके पर बारोनेस यंग ने कहा कि इस मौलिक उपन्यास का रूप और शैली पूरी तरह से बुद्धिमत्तापूर्ण, बेहतरीन और झकझोर देने वाला है. 'लिंकन इन द बाडरे' सहानुभूति के अर्थ और अनुभव की व्याख्या करता है.

सॉन्डर्स ने इस अवसर पर अपनी पत्नी पोउला को अपना महत्वपूर्ण दोस्त और कलात्मक हीरो बताते हुए इस महत्वपूर्ण खिताब को हासिल करने के लिए शुक्रिया अदा किया.

सॉन्डर्स ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, "अगर आप नोटिस करेंगे तो पाएंगे, हम एक विचित्र समय में हैं. इसलिए इस मामले में दिल में एक बहुत सरल सवाल उठता है. क्या हम डर को बहिष्कार, नकारात्मकता और हिंसा से प्रतिक्रिया देते हैं? या हम इसे विश्वास की महान परंपरा और प्यार से प्रतिक्रिया देते हैं." टेक्सास में जन्मे 58 वर्षीय न्यूयार्क निवासी 49 वर्ष के इतिहास में मैन बुकर प्राइज पाने वाले दूसरे अमेरिकी लेखक हैं.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Booker Prize
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com