विज्ञापन

अमेरिका में ट्रंप सरकार का बड़ा कदम- बकाया चाइल्ड सपोर्ट न चुकाने वाले हजारों माता-पिता के पासपोर्ट होंगे रद्द

अमेरिकी लोगों को पासपोर्ट पाने के लिए चाइल्ड सपोर्ट के अपने दायित्वों का पालन करना होता है. आमतौर पर तलाक या अलग रहने की स्थिति में कोर्ट तय करता है कि बच्चे की देखभाल के लिए हर महीने कितना पैसा दिया जाएगा और उसे ही चाइल्ड सपोर्ट कहा जाता है.

अमेरिका में ट्रंप सरकार का बड़ा कदम- बकाया चाइल्ड सपोर्ट न चुकाने वाले हजारों माता-पिता के पासपोर्ट होंगे रद्द
US Passport Rule: अमेरिका में बकाया चाइल्ड सपोर्ट न चुकाने वालों के पासपोर्ट होंगे रद्द
  • अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चाइल्ड सपोर्ट के बड़े बकाएदारों के पासपोर्ट रद्द करने की नई पॉलिसी लागू की है
  • अमेरिका में चाइल्ड सपोर्ट के 2,500 डॉलर से अधिक बकाएदार माता-पिता के पासपोर्ट रद्द किए जाएंगे
  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि पासपोर्ट रद्द होने के बाद इमरजेंसी यात्रा दस्तावेज के लिए अमेरिकी दूतावास जाना होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब उन अमेरिकी नागरिकों के पासपोर्ट को रद्द करना शुरू किया जाएगा, जिन पर बच्चों की देखभाल के पैसे यानी “चाइल्ड सपोर्ट” का बड़ा बकाया है. नई पॉलिसी के तहत डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के साथ मिलकर ऐसे लोगों की पहचान करेगा, जिन पर बकाया रकम है, और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए जाएंगे. विदेश मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इस पॉलिसी को कब से लागू किया जाएगा. लेकिन एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हो सकती है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों का पासपोर्ट रद्द किया जाएगा और अगर वे उस समय अमेरिका से बाहर होंगे, तो उन्हें वापस अमेरिका आने के लिए अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास जाना होगा. वहां से उन्हें एक इमरजेंसी यात्रा दस्तावेज दिया जाएगा, जिससे वे देश में दोबारा प्रवेश कर सकेंगे.

काम की बात- चाइल्ड सपोर्ट वह पैसा होता है जो माता-पिता में से एक को अपने बच्चे की पढ़ाई, खाना, इलाज, कपड़े और बाकी जरूरतों के लिए देना पड़ता है. आमतौर पर तलाक या अलग रहने की स्थिति में कोर्ट तय करता है कि बच्चे की देखभाल के लिए हर महीने कितना पैसा दिया जाएगा.

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा है?

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जिन माता-पिता पर चाइल्ड सपोर्ट के 2,500 डॉलर (करीब 2 लाख 36 हजार रुपए) से ज्यादा का बकाया है, वे इस कार्रवाई से प्रभावित हो सकते हैं. मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी कानून के अनुसार अमेरिकियों को अमेरिकी पासपोर्ट पाने के लिए चाइल्ड सपोर्ट के अपने दायित्वों का पालन करना होता है. यह कानून ऐसे व्यक्ति का पासपोर्ट रद्द करने की अनुमति देता है जिस पर चाइल्ड सपोर्ट के रूप में 2,500 डॉलर से अधिक का बकाया है. ट्रंप सरकार ने कहा कि उसका मुख्य निशाना उन लोगों पर होगा जिन पर “काफी ज्यादा बकाया” है.

विदेश मंत्रालय का कहना है कि इससे माता-पिता को अपने बच्चों के प्रति “कानूनी और नैतिक जिम्मेदारियों” को निभाने के लिए मजबूर किया जाएगा. जिन लोगों पर ऐसा बकाया है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ पेमेंट की व्यवस्था कर लें, ताकि उनका पासपोर्ट रद्द होने से बच सके. विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक बार पासपोर्ट रद्द हो जाने के बाद उसका इस्तेमाल यात्रा के लिए नहीं किया जा सकेगा. जिन लोगों का पासपोर्ट रद्द होगा, उन्हें नया पासपोर्ट भी तब तक नहीं मिलेगा जब तक वे अपने चाइल्ड सपोर्ट का पूरा बकाया नहीं चुका देते.

बता दें कि पहले यह सजा सिर्फ तब दी जाती थी जब ऐसे लोग अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने की कोशिश करते थे.

यह भी पढ़ें: अब सऊदी और कुवैत से उड़ान भर सकेंगे अमेरिका के फाइटर जेट, बैन हटा- अब ईरान पर होगा 'सुपर अटैक'?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com