अमेरिका ने चीन से जुड़े दर्जनों ऐप पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले का बुधवार को स्वागत किया. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि इससे 'भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा.' उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम कुछ मोबाइल ऐप पर भारत के प्रतिबंध का स्वागत करते हैं जो सीसीपी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) के निगरानी राज्य में सहायक के रूप में कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐप के संबंध में भारत के दृष्टिकोण से देश की संप्रभुता को बढ़ावा मिलेगा. यह भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा.
भारत ने सोमवार को चीन से संबंधित 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था. इनमें लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउज़र जैसे ऐप भी शामिल हैं. यह प्रतिबंध पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा गतिरोध की पृष्ठभूमि में लगाया गया है.
-
साल भर में जितनी लॉन्चिंग हरिकोटा से नहीं होती, उतना तो कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च कर देती है: PM मोदी -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
उधर, भारत के फैसले के बाद कुछ अमेरिकी सांसदों ने शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप्स को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानते हुए भारत की तरह का कदम उठाने की मांग कर डाली है. रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निन ने 'द वाशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट को टैग करते हुए कहा, "हिंसक टकराव के मद्देनजर भारत ने टिकटॉक और दर्जनों अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है."
रिपब्लिकन रिक क्रॉफोर्ड ने ट्वीट किया कि "TikTok को जाना ही चाहिए और यह कल चला गया." गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने कहा था कि चीन सरकार अपने स्वयं के 'उद्देश्यों' के लिए TikTok का उपयोग कर रही है. अमेरिकी कांग्रेस में इस समय कम से कम ऐसे दो बिल लंबित हैं जिसमें संघीय सरकार के अधिकारियों को अपने सेल फोन पर टिकटोक का उपयोग करने से प्रतिबंधित करने की बात कही गई है. ऐसा माना जा रहा है कि भारत सरकार के चीनी ऐप्स को बैन करने संबंधी कदम के बाद अमेरिका में भी ऐसी भावना जोर पकड़ सकती है.
सरकार ने इन 59 चीनी ऐप्स को ब्लॉक किया है...
1. TikTok (टिकटॉक)
2. Shareit (शेयरइट)
3. Kwai (क्वाई)
4. UC Browser (यूसी ब्राउजर)
5. Baidu map (बायडू मैप)
6. Shein (शीन)
7. Clash of Kings (क्लैश ऑफ किंग्स)
8. DU battery saver (डीयू बैटरी सेवर)
9. Helo (हेलो)
10. Likee (लाईकी)
11. YouCam makeup (यूकैम मेकअप)
12. Mi Community (एमआई कम्यूनिटी)
13. CM Browers (सीएम ब्राउजर्स)
14. Virus Cleaner (वायरस क्लीनर)
15. APUS Browser (एपीयूएस ब्राउजर)
16. ROMWE (आरओएमडब्ल्यूई)
17. Club Factory (क्लब फैक्ट्री)
18. Newsdog (न्यूज डॉग)
19. Beutry Plus (ब्यूटी प्लस)
20. WeChat (वीचैट)
21. UC News (यूसी न्यूज)
22. QQ Mail (क्यूक्यू मेल)
23. Weibo (वीबो)
24. Xender (जेंडर)
25. QQ Music (क्यूक्यू म्यूजिक))
26. QQ Newsfeed (क्यूक्यू न्यूजफीड)
27. Bigo Live (बीगो लाइव)
28. SelfieCity (सेल्फीसिटी)
29. Mail Master (मेल मास्टर)
30. Parallel Space (पैरेलल स्पेस)
31. Mi Video Call – Xiaomi (एमआई वीडियो कॉल - शाओमी)
32. WeSync (वीसिंक)
33. ES File Explorer (ईएस फाइल एक्सप्लोरर)
34. Viva Video — QU Video Inc (वीवा वीडियो - क्यूयू वीडियो इंक)
35. Meitu (मीतू)
36. Vigo Video (वीगो वीडियो)
37. New Video Status (न्यू वीडिये स्टेटस)
38. DU Recorder (डीयू रेकॉर्डर)
39. Vault- Hide (वॉल्ट - हाइड))
40. Cache Cleaner DU App studio (कैशे क्लीनर डीयू ऐप स्टूडियो)
41. DU Cleaner (डीयू क्लीनर)
42. DU Browser (डीयू ब्राउजर)
43. Hago Play With New Friends (हागो प्ले विद फ्रेंड्स)
44. Cam Scanner (केम स्कैनर)
45. Clean Master - Cheetah Mobile (क्लीन मास्टर - चीता मोबाइल)
46. Wonder Camera (वंडर कैमरा)
47. Photo Wonder (फोटो वंडर)
48. QQ Player (क्यूक्यू प्लेयर)
49. We Meet (वी मीट)
50. Sweet Selfie (स्वीट सेल्फी)
51. Baidu Translate (बायडू ट्रांसलेट)
52. Vmate (वीमेट)
53. QQ International (क्यूक्यू इंटरनेशनल)
54. QQ Security Center (क्यूक्यू सिक्योरिटी क्लीनर)
55. QQ Launcher (क्यूक्यू लॉन्चर)
56. U Video (यू वीडियो)
57. V fly Status Video (वी फ्लाई स्टेटस वीडियो)
58. Mobile Legends (मोबाइल लिजेंड्स)
59. DU Privacy (डीयू प्राइवेसी)
VIDEO: चीन पर भारत की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं