अमेरिका ने शु्क्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हवाई मार्ग से उसके देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अब कोविड-19 निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट साथ लाने की जरूरत नहीं होगी. कोविड प्रतिबंधों में रियायत देने को लेकर इसे बड़ा कदम माना जा रहा है. व्हाइट हाउस के सहायक प्रेस सचिव केविन मुनोज ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, टेस्ट रिपोर्ट की जरूरत इस सप्ताह से खत्म हो जाएगी. गौरतलब है कि ट्रेवल इंडस्ट्री की ओर से लगातार इस बारे में मांग की जा रही थी.
गौरतलब है कि इस समय यात्रा के कुछ समय पहले कराई गई निगेटिव कोविड रिपोर्ट दिखानी पड़ती थी या फिर उड़ान पर सवार होने के पहले, बीते 90 दिनों में कोरोनावायरस से उबरने का प्रमाण देना पड़ता था. मुनोज ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध में रियायत की दिशा में टीकाकरण और इलाज पर राष्ट्रपति जो बाइडेन के काम की अहम भूमिका रही. साथ ही कहा है कि कोरोना के मामलों में हाल की वृद्धि के बीच, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (Disease Control and Prevention)आंकड़ों के मूल्यांकन का काम जारी रखेगा. गौरतलब है कि कोरोना के मामले में अमेरिका ने पिछले माह, 10 लाख मौतों के आंकड़े को पार किया था. राष्ट्रपति बाइडेन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए अमेरिकियों ने हरसंभव सतर्कता बरतने की अपील की थी. कोविड-19 से अमेरिका में पहली मौत फरवरी 2020 में वेस्ट कोस्ट में हुई थी. अमेरिका में मॉस्क को लेकर आदेश वापस लिया जा चुका है. हालांकि यहां कोरोना के रोजाना के केसों में वृद्धि देखी गई है जिसका कारण ओमिक्रॉन के नए सबवेरिएंट को माना जा रहा है.
- ये भी पढ़ें -
* "ईरान ने पैगंबर विवाद को लेकर वेबसाइट पर फिर डाला अजीत डोभाल से जुड़ा बयान, कल किया था डिलीट
* राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार की दावेदारी में है कितना दम?
* "पश्चिम बंगाल के विभाजन के बारे में टिप्पणी करने से दूर रहें: नड्डा की भाजपा नेताओं को नसीहत
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नवी मुंबई के कुछ इलाकों में मानसून पूर्व की बारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं