विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2013

भारत के साथ साझेदारी पर अमेरिका को गर्व

केरी ने कहा, अमेरिका को भारत के साथ अपरिहार्य साझेदारी पर गर्व है। यह मित्रता साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, हमारे लोगों की उद्यमशीलता और लोगों के बीच समृद्ध संपर्क पर खड़ी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि उसे दोनों देशों की 'अपरिहार्य साझेदारी' पर गर्व है और वह एशिया तथा पूरी दुनिया में शांति के लिए, लोकतंत्र और समृद्धि के लिए एक साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है।

अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में चौथी वार्षिक भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता के लिए हुई अपनी भारत यात्रा को याद किया है।

उन्होंने कहा है कि अमेरिका को भारत के साथ अपरिहार्य साझेदारी पर गर्व है। यह मित्रता साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, हमारे लोगों की उद्यमशीलता और लोगों के बीच समृद्ध संपर्क पर खड़ी है।

केरी ने कहा कि वह एशिया और पूरी दुनिया में शांति लोकतंत्र और समृद्धि की नींव रखने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण प्रयास करने के इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने महात्मा गांधी सहित उन भारतीय विभूतियों को सम्मानित करने में भारतीयों के साथ खुद को जोड़ा है, जिन्होंने साबित कर दिया कि बिना हिंसा के भी महान परिवर्तन लाए जा सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जॉन केरी, अमेरिका, भारत पर अमेरिका, John Kerry, US, US On India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com