विज्ञापन

अमेरिका ने ईरान पर की बमबारी... जवाब में तेहरान ने एरबिल US बेस पर मिसाइलें दागीं

अमेरिका ने IRGC के एयर डिफेंस-रडार ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने एरबिल में US बेस पर मिसाइल-ड्रोन हमला किया. इसी के साथ मिडिल ईस्ट में तनाव का नया दौर शुरू हो गया है.

अमेरिका ने ईरान पर की बमबारी... जवाब में तेहरान ने एरबिल US बेस पर मिसाइलें दागीं
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुआ तनाव (File Photo: NDTV)
  • अमेरिका ने ईरानी सेना और IRGC के ठिकानों पर कई हमले किए.
  • तेहरान ने इन हमलों के जवाब में इराक स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है.
  • अमेरिकी हमले में ईरान में शादी समारोह को निशाना बनाया गया, जिसमें 4 की मौत हुई है.

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच तनाव का एक नया दौर शुरू हो गया है. यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर रिलीज जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है. अमेरिकी सेना ने IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर हमले किए हैं. इन ठिकानों में एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री संपत्तियां और सुविधाएं, माइन बिछाने की क्षमताएं और कम्युनिकेशन साइट्स शामिल थीं.

यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये हमले IRGC द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों और अमेरिकी सैनिकों पर हाल ही में किए गए हमलों की कोशिशों के बाद किए गए हैं. फिलहाल 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मिडिल-ईस्ट में तैनात हैं.

तेहरान की जवाबी कार्रवाई

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसके सैनिकों ने उत्तरी इराक के एरबिल प्रांत में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त हमला किया है. यह हमला दक्षिणी तटीय शहर सिरिक में शादी समारोह पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी.

सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के एक बयान में, IRGC ने दावा किया कि इस हमले में एक रिपेयर सेंटर और तकनीकी उपकरणों वाले गोदाम नष्ट हो गए, साथ ही अमेरिकी सर्विलांस बैलून का गाइडेंस सिस्टम भी तबाह हो गया. उसने यह भी दावा किया कि बेस पर मौजूद फ्यूल टैंकों में आग लग गई और कई अमेरिकी सैनिक मारे गए.

हताहतों या नुकसान के बारे में IRGC के दावों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढें: अभी और भी बड़ा हमला होगा... ईरान पर अटैक के बाद ट्रंप की नई धमकी; तेहरान बोला- आपको पछताना पड़ेगा

मिडिल-ईस्ट में कई मोर्चों पर तनाव

यह ताजा तनाव मिडिल-ईस्ट में हो रही कई अन्य घटनाओं के बीच सामने आया है. अमेरिका ने पूरे क्षेत्र के लिए ट्रेवल अलर्ट फिर से जारी किया. ईरान ने कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही को संभालने की योजना पर ओमान के साथ काम कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने कहा कि वह अभी भी जून की लड़ाई से प्रभावित ईरानी ठिकानों की जांच नहीं कर पाई है. इजरायल ने कहा कि उसने गाजा में हमास के एक सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर को हिरासत में लिया है. यमन ने इस्लामिक स्टेट के एक प्रवक्ता के मारे जाने का ऐलान किया और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास दो जहाजों पर हमले की खबर मिली.

रविवार को अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में लराक द्वीप पर रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया. इसके बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जिन्हें रोक दिया गया, जबकि संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसने अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोका.

ये भी पढें: ट्रंप ने ईरान को बताया 'फेल स्टेट', बोले- अपने ही एक लाख नागरिकों की कर चुका है हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East, America, US Central Command, Iran, Tehran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height