विज्ञापन

अमेरिका में वोटिंग से ठीक पहले ट्रंप ने किया ईरान पर हमला, केशम द्वीप पर कई धमाके

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर किए गए सीमित हमलों की श्रृंखला में यह सबसे ताजा हमला है. ईरान की सरकारी मीडिया ने भी केशम द्वीप पर कई विस्फोटों की पुष्टि की है.

US Iran War: अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला

अमेरिका में आज यानी 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं और इससे ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने ईरान पर नए हमले कर दिए हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सोमवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला किया है. इस रिपोर्ट से पहले ईरान की सरकारी मीडिया आउटलेट IRNA ने बताया था कि द्वीप पर कई विस्फोट हुए हैं. यह द्वीप होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर किए गए सीमित हमलों की श्रृंखला में यह सबसे ताजा हमला है. इसमें आगे कहा गया है कि ये हमले छोटे पैमाने पर किए गए हैं और इन्हें जानबूझकर गुप्त रखा गया है, ताकि यह संकेत न मिले कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपना बड़ा सैन्य अभियान फिर से शुरू करने का इरादा रखता है.

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया.

क्या वोटिंग खत्म होते बड़े पैमाने पर होगा हमला?

सोमवार को इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर संदेह जताया कि क्या वह ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को फिर से शुरू करने की अपनी धमकी पर अमल करेंगे या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान के साथ कोई समझौता हो सकता है. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर हमला करने पर विचार कर रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि नहीं.

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से संघर्ष चल रहा है.

यह भी पढ़ें | अमेरिका में 2 साल पर क्यों होते हैं चुनाव? कल मिडटर्म इलेक्शन की वोटिंग, ट्रंप की अग्निपरीक्षा पर भारत की नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Midterm Election 2026, US Attack On Iran Again
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com