विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण, अमेरिकी विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप का दिया मैसेज

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है. भारत दौरे पर आए रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. इस बैठक में भारत-अमेरिका के बीच सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई, जिसमें भारत को अहम रणनीतिक भागीदार बताया गया.

प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण, अमेरिकी विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप का दिया मैसेज
दिल्ली में पीएम मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री की अहम मुलाकात.
X- Narendra Modi
  • US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने PM मोदी से मुलाकात कर ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया.
  • बैठक में सुरक्षा, व्यापार और तकनीकी क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई.
  • अमेरिका ने भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में मान्यता दी.
नई दिल्ली:

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. उन्होंने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. इस दौरान मार्को रुबियो ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है.

बैठक काफी सकारात्मक रही- रुबियो

रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि यह बैठक काफी सकारात्मक और उपयोगी रही. दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. अमेरिका ने साफ तौर पर भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक अहम रणनीतिक साझेदार बताया है. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला और उभरती टेक्नोलॉजी क्षेत्र में तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें- भारत और अमेरिका के रिश्ते में कुछ बदलाव आएगा, क्या मार्को रुबियो हालात संभाल पाएंगे?

रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बढ़ता सहयोग न सिर्फ दोनों देशों को मजबूत करेगा, बल्कि एक मुक्त और खुला इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करने में भी मददगार साबित होगा.

बैठक के बाद पीएम मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद X पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच निरंतर प्रगति पर विस्तार से बातचीत हुई. इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भारत और अमेरिका वैश्विक हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी सहयोग को आगे बढ़ाते रहेंगे. दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को भविष्य में और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का स्वागत करते हुए इस रिश्ते को वैश्विक स्थिरता और विकास के लिए अहम बताया.

रूबियो के भारत दौरे के कार्यक्रम

23 मई, 2026

  • सुबह 7:05 बजे कलकत्ता आगमन
  • मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी
  • दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान
  • दोपहर 2:30 से 4 बजे तक - अमेरिकी दूतावास का कार्यक्रम
  • शाम 4 बजे - अमेरिकी दूतावास में रेड कार्पेट

24 मई

  • सुबह 11:30 बजे से - जयशंकर/रुबियो वार्ता
  • शाम 6 से 9 बजे तक - भारत मंडपम में 250वीं वर्षगांठ का स्वागत समारोह

25 मई

  • पहला भाग संभवतः आगरा में
  • दोपहर 2 बजे जयपुर आगमन
  • दोपहर 3 से 4:15 बजे तक आमेर किला
  • शाम 4:45 बजे - रामबाग होटल

26 मई

  • सुबह 6:15 बजे - दिल्ली के लिए प्रस्थान
  • सुबह 9:30 बजे - क्वाड शिखर सम्मेलन
  • सुबह 11:00 बजे - क्वाड में प्रेस कॉन्फ्रेंस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Meeting With Marco Rubio, Marco Rubio India Visit Live Updates, PM Modi's Meeting With Top Trump Aide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com