अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ट्रेड पॉलिसी को लेकर एक और बड़ा ऐलान कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है, हालांकि इसके संकेत वह पहले ही दे चुके थे. ट्रंप आज से स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट्स (Trump OImport Tariffs On Steel, Aluminum Imports) पर 25% टैरिफ लगाने जा रहे हैं. यह एडिशनल मेटल ड्यूटीज के टॉप पर लगेगा. इस हफ्ते के आखिर तक इसका पता चल जाएगा.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर आज होंगे रवाना, मैक्रों और ट्रंप से करेंगे मुलाकात
टैरिफ लगाने के पीछे क्या है ट्रंप का मकसद?
ट्रंप का कहना है कि इसके पीछे उनका मकसद अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करना और ट्रेड बैलेंस में सुधार करना है. ट्रंप ने ये ऐलान रविवार को न्यू ऑरलियन्स में एयर फोर्स वन में मीडिया से सामने किया. ट्रंप ने कहा कि वह टैरिफ लगाएंगे, ये तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने ये साफ नहीं किया कि पारस्परिक टैरिफ को लेकर किन देशों पर उनका फोकस रहेगा. हालांकि उन्होंने ये साफ कर दिया कि अमेरिका भी अन्य देशों के बराबर ही टैरिफ रेट रखेगा और सभी देशों पर यह लागू होगा. उन्होंने अपने पारस्परिक टैरिफ प्लान पर कहा कि अगल वे हमसे टैरिफ लेते हैं तो हम भी उनसे लेंगे.
अमेरिका पहले कितना टैरिफ लगाता था?
ट्रंप ने 2016-2020 तक अपने पहले कार्यकाल में स्टील पर 25 प्रतिशत और एल्यूमीनियम पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. लेकिन बाद में कनाडा, मैक्सिको और ब्राजील समेत कई ट्रेड पाार्टनर्स को ड्यूटी फ्री कोटा दे दिया था. पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन कोटा को ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय संघ तक बढ़ा दिया था. हाल के सालों में अमेरिकी स्टील मिल क्षमता उपयोग में गिरावट दर्ज की गई है.
कनाडा, मेक्सिको के लिए ज्यादा परेशानी?
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कनाडा, ब्राजील और मैक्सिको अमेरिकी स्टील इंपोर्ट के सबसे बड़े स्रोत हैं, इसके बाद दक्षिण कोरिया और वियतनाम का नाम आता है. कनाडा बड़े मार्जिन के साथ अमेरिका को प्राइमरी एल्यूमीनियम मेटल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है. 2024 के पहले 11 महीनों में कुल इंपोर्ट का 79 प्रतिशत है. मेक्सिको एल्यूमीनियम स्क्रैप और एल्यूमीनियम अलॉय यानी कि मिश्र धातु का मुख्य आपूर्तिकर्ता है.
टैरिफ पर क्या कह रहे ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार या बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पारस्परिक टैरिफ योजना पर विस्तृत जानकारी देंगे. ट्रंप ने बताया कि पहली बार उन्होंने शुक्रवार को बताया कि वह पारस्परिक टैरिफ की योजना बना रहे हैं. जैसे अन्य देश कर रहे हैं वैसा ह वह भी करने जा रहे हैं.
ट्रंप लंबे समय से कहते रहे हैं कि ऑटो इंपोर्ट पर यूरोपीय संघ का 10 प्रतिशत टैरिफ अमेरिकी कार रेट 2.5 प्रतिशत से कहीं ज्यादा है. वह बार-बार कहते रहे हैं कि यूरोप "हमारी कारों को नहीं लेगा" लेकिन हर साल अटलांटिक के पार पश्चिम में लाखों भेजी जाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं