विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2012

पुतिन के साथ काम करने को उत्सुक है अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के नए राष्ट्रपति के तौर पर व्लादिमीर पुतिन के साथ काम करने को लेकर उत्सुक है। बहरहाल, अमेरिका ने पुतिन का उल्लेख तब तक अपने आधिकारिक बयान में नहीं करने का निर्णय किया है जब तक कि अधिकारिक तौर पर उनका नाम रूस के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में विजयी के तौर पर घोषित नहीं कर दिया गया।

ओबामा प्रशासन द्वारा रूस के साथ संबंधों को ‘नए सिरे से निर्धारित’ करने की कोशिशों के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह मॉस्को के साथ असहमति वाले मुद्दों को लेकर स्पष्ट है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने संवाददाताओं से कहा कि आधिकारिक तौर पर पुतिन को राष्ट्रपति पद के लिए विजेता घोषित किए जाने के बाद शीर्ष अमेरिकी नेतृत्व उन्हें बधाई संदेश भेजेगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि पुतिन रूस के अगले राष्ट्रपति होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia's Prime Minister Vladimir Putin, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस