विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2011

अमेरिका से परमाणु वार्ता सकारात्मक : उ. कोरिया

अमेरिका ने उ.कोरिया से उसके परमाणु शस्त्रों को रद्द करने की इच्छा पर वार्ता की, जिसे उ. कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने सकारात्मक बताया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका ने उत्तरी कोरिया से उसके परमाणु शस्त्रों को रद्द करने की इच्छा पर वार्ता की, जिसे उत्तरी कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने सकारात्मक बताया है।  अमेरिका के विशेष दूत स्टीफन बॉसवर्थ और उत्तरी कोरिया के उप-विदेशमंत्री किम काय ग्वान के बीच करीब साढ़े चार घंटे लंबी बातचीत चली। भोज के दौरान कोरियाई उप विदेशमंत्री किम काय ग्वान ने कहा कि वहां माहौल अच्छा था और बातचीत रोचक व सकारात्मक रही। हांलाकि वार्ता के खत्म होने पर किसी भी पक्ष ने कोई टिप्पणी नहीं की और अमेरिका ने ऐसी वार्ताओं को शुरुआती करार दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पिछले हफ्ते बाली में हुई उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के परमाणु दूतों से मुलाकात के बाद उत्तरी कोरिया के अधिकारियों को न्यूयॉर्क आमंत्रित किया था। अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें उत्तरी कोरिया की छह देशों की परमाणु नि:शस्त्रीकरण वार्ता में वापसी पर है।  2005 में उ. कोरिया ने वायदा किया था कि वह अपने शस्त्र कार्यक्रम रद्द करेगा पर 2006 और 2009 में उसने परमाणु परीक्षण किए। गुरुवार को अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि कोरिया 2005 में किये वायदे को निभाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर कोरिया, अमेरिका, सकारात्मक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com