विज्ञापन

अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे तेज 150 छ्क्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

भारत ने तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा हीरो रहे और 113 रन बनाकर भारत को मैच जीताने में सफल रहे.

अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे तेज 150 छ्क्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I क्रिकेट में बनाया बड़ा विश्व रिकॉर्ड
NDTV

वेलिंगटन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत के तीसरे T20I मैच में, अभिषेक शर्मा ने 11 छक्के और 9 चौके लगाकर 113 रन की पारी खेली, अभिषेक ने अपनी पारी में रोहित शर्मा का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में 'फुल मेंबर' देश के किसी बल्लेबाज की ओर से सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर अभिषेक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में कुल 85 छक्के लगाए, और इस तरह उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 2023 में एक साल में लगाए गए 80 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 

इसके अलावा अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने 69 पारी में 150 छक्के पूरे किए, वहीं, सूर्या ने 86 पारी में 150 छक्के लगाए थे. इस मामले में अब तीसरे नंबर पर मार्टिन गप्टिल हैं. जिन्होंने 101 पारी में 150 छक्के टी-20 इंटरनेशनल में पूरा करने का कमाल करने में सफल रहे थे. चौथे नंबर पर रोवमैन पॉवेल हैं, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 103 पारी में 150 छक्के लगाने का कमाल दर्ज है. नंबर 5 पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 111 पारी में 150 छक्के पूरे किए थे. 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 150 छ्क्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 69 पारी: अभिषेक शर्मा 
  • 86 पारी: सूर्यकुमार यादव 
  • 101 पारी: मार्टिन गुप्टिल 
  • 103 पारी: रोवमैन पॉवेल 
  • 111 पारी: रोहित शर्मा 
  • 118 पारी: ग्लेन मैक्सवेल 
  • 120 पारी: जोस बटलर

इतना ही नहीं अभिषेक ने 113 रन की पारी में 297 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने में सफलता हासिल की. ऐसा कर अभिषेक अब टी-20 में 6 शतक 250 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ शतक लगा चुके हैं. अभिषेक शर्मा टी-20 में 250 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. 

स्ट्राइक 250+ पर सबसे ज्यादा T20 सेंचुरी

6: अभिषेक शर्मा
 3: दसुन शनाका
 3: उर्विल पटेल
 2: आर गुरबाज
 2: डेविड मिले

 अब सीरीज का चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. सीरीज में भारत 3-0 से आगे है, भारतीय टीम ने पहले तीनों मैच जीत लिए हैं. अब भारत की नजर सीरीज में कीवी टीम के क्लीन स्वीप पर होगा. 

यह भी पढ़ें | ईशान की वापसी पर कौन होगा OUT? वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर को भेजा संदेश

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में मिला बलिया वाला प्यार-‘ठंडा पानी मत पीना बेटा', Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Rohit Gurunath Sharma, New Zealand Vs India 2026/27, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com