विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2012

अमेरिकी नौसेना ने ईरानी नौका को लुटेरों से बचाया

वाशिंगटन: फारस की खाड़ी में अमेरिका और ईरान के बीच भले ही तनाव हो, लेकिन इसी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना ने समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाली एक ईरानी नौका को मुक्त कराया है।

अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ने बीते गुरुवार को ईरानी मछुआरों को बचाया। इससे करीब 40 दिन पहले संदिग्ध सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने उत्तरी अरब सागर से नौका को अगवा कर लिया था।

ईरानी मछुआरों को बचाए जाने से एक दिन पहले ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि वह फारस की खाड़ी से अपने युद्धपोत हटा ले। बचाव अभियान अमेरिकी युद्धपोत ‘यूएसएस किड’ की ओर से किया गया। ईरानी नौका ‘अल मोलाई’ पर मौजूद मछुआरों ने इसकी पुष्टि की है कि उन्हें अमेरिकी नौसेना के जवानों ने बचाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिकी नौसेना, ईरानी नौका, US Navy, Irani Boat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com