विज्ञापन

होर्मुज से ईरान जा रहे जहाज पर US नेवी का हमला, इंजन रूम में दागी मिसाइल; अब तक 5 जहाजों पर हो चुकी कार्रवाई

होर्मुज इलाके में जारी युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने और इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को दोबारा सुरक्षित खोलने के लिए लंबे समय से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों के बीच किसी अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बन सकी है.

होर्मुज से ईरान जा रहे जहाज पर US नेवी का हमला, इंजन रूम में दागी मिसाइल; अब तक 5 जहाजों पर हो चुकी कार्रवाई
मेरिकी सेना इस क्षेत्र से गुजरने वाले हर संदिग्ध जहाज पर पैनी नजर रख रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर))
AFP

अमेरिकी सेना ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच एक बड़ा कदम उठाया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शनिवार (30 मई 2026) को जानकारी दी कि उसने ईरान के बंदरगाह की तरफ बढ़ रहे गाम्बिया के ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज पर मिसाइल हमला कर डिसेबल कर दिया है. यह कार्रवाई तब की गई जब जहाज के चालक दल ने अमेरिकी सेना की कई चेतावनियों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया.

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 29 मई को हुई. 'एम/वी लियान स्टार' नाम के इस जहाजी बेड़े को रोकने के लिए अमेरिकी वायुसेना के एक लड़ाकू विमान ने सीधे उसके इंजन रूम को निशाना बनाकर 'हेलफायर मिसाइल' दागी. इस हमले के बाद जहाज बीच समुद्र में ही ठप पड़ गया और आगे बढ़ने के काबिल नहीं रहा.

20 से अधिक चेतावनियों को किया गया था अनसुना

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि 'एम/वी लियान स्टार' को रोकने के लिए एक के बाद एक 20 से अधिक मौखिक और रेडियो चेतावनियां दी गई थीं. जब जहाज के चालक दल ने अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन करने से साफ इनकार कर दिया, तब जाकर बल प्रयोग का फैसला लिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में कहा, "लियान स्टार के चालक दल की ओर से नियमों का पालन न करने के बाद, एक अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन रूम में हेलफायर मिसाइल दागकर उसे ठप कर दिया. अब यह जहाज ईरान की ओर नहीं बढ़ रहा है." 

हालांकि, इस मिसाइल हमले में जहाज पर सवार चालक दल का कोई सदस्य घायल हुआ है या नहीं, CENTCOM ने अपने बयान में इसकी कोई जानकारी नहीं दी है.

अब तक 5 जहाजों पर कार्रवाई, 116 शिप का बदला रास्ता

यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों और नाकेबंदी को लागू करने का हिस्सा है. ईरान के साथ मौजूदा संघर्ष विराम के बीच नियमों को कड़ाई से लागू किया जा रहा है. अमेरिकी सेना इस क्षेत्र से गुजरने वाले हर संदिग्ध जहाज पर पैनी नजर रख रही है.

CENTCOM के आंकड़ों के मुताबिक, इस पूरी नाकेबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अमेरिकी सेना ने अब तक कुल 5 कमर्शियल जहाजों को इसी तरह डिसेबल कर चुके हैं. इसके अलावा, 116 अन्य जहाजों को रोककर उनका रास्ता बदलने पर मजबूर किया गया है ताकि वे ईरानी बंदरगाहों तक न पहुंच सकें.

यह भी पढ़ें: US Iran War: 'हमने उनका बटुआ मार लिया...', ईरान के जंग के बीच अमेरिका ने ऐसा क्यों कहा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com