गुरुग्राम: एक महिला इंजीनियर के साथ Uber राइड के दौरान बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी गई है. महिला के सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और FIR दर्ज करने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को धर दबोचा.
क्या है पूरा मामला?
मामला दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम तक बुक की गई Uber राइड से जुड़ा है. तनीशा शर्मा नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी परेशानी शेयर की थी. पोस्ट में महिला ने बताया कि गुरुग्राम में ड्रॉप किए जाने के बाद उबर ड्राइवर ने किराए के ज्यादा पैसे मांगे. उबर ड्राइवर की महिला यात्री से बदसलूकी पीड़िता के मुताबिक, उसने दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम के लिए उबर कैब 625 रुपये में बुक की थी. लेकिन राइड कंप्लीट होने के बाद ड्राइवर जमील ने रैपिडो का एक फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर उससे 1,479 मांगे.महिला ने जब ज्यादा पैसे देने से इनकार किया तो उसने कथित तौर पर गाड़ी को लॉक कर दी ताकि वह सामान बाहर न निकाल सके. उसने महिला यात्री का हाथ पकड़ कर खींचा और फ्रंट विंडो भी बंद कर दी. महिला ने बड़ी ही मुश्किल से अपना सामान कैब से बाहर निकाला. इस दौरान ड्राइवर ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इस घटना से जुड़ी पोस्ट गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान सामने आई.मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और एक्स के जरिए शिकायतकर्ता महिला से संपर्क किया. वहीं उबर ने भी आरोपी ड्राइवर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है.