विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2020

अमेरिकी नेता ने कहा- चीन जैसे 1.5 अरब की आबादी वाले देश में कोरोना वायरस के आंकड़े सही नहीं

भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों संबंधी चीन के आधिकारिक आंकड़ों की सत्यता पर संदेह जताते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से ये सटीक नहीं हैं.

अमेरिकी नेता ने कहा- चीन जैसे 1.5 अरब की आबादी वाले देश में कोरोना वायरस के आंकड़े सही नहीं
भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली- फाइल फोटो
वाशिंगटन:

भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों संबंधी चीन के आधिकारिक आंकड़ों की सत्यता पर संदेह जताते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से ये सटीक नहीं हैं. उन्होंने यह टिप्पणी उन खबरों के बीच दी है कि सीआईए ने व्हाइट हाउस को चीन द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों पर भरोसा न करने की सलाह दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बुधवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्हें चीन के आंकड़ों पर भरोसा नहीं है.

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘चीन जैसे 1.5 अरब की आबादी वाले देश में कोरोना वायरस के केवल 82,000 मामले आए और 3,300 लोगों की मौत हुई. यह साफ तौर पर सच नहीं हैं.'' गौरतलब है कि अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 2,40,000 के पार चली गई और इस संक्रमण के कारण 5,800 लोगों की मौत हो गई है. हेली ने कहा, ‘‘चीन बाकी दुनिया को विषाणु से लड़ने में मदद करने के बजाय अपनी साख की अधिक चिंता करता है.''

ऐसी खबरें आई हैं कि सीआईए चीन में कोविड-19 के आंकड़ों का स्वतंत्र आकलन कर रहा है और उसने व्हाइट हाउस को चीन द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों पर भरोसा न करने की सलाह दी है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, मुख्य भूभाग पर कोविड-19 के कुल 81,589 मामले दर्ज किए गए और बुधवार तक इस बीमारी से 3,318 लोगों की मौत हो गई. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा था कि चीनी आंकड़ों की पुष्टि करने का कोई तरीका नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nikki Haley, Coronavirus, China, US Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com