विज्ञापन

वियतनाम युद्ध जैसा होगा ईरान में अमेरिका का अंजाम... रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेद्वेदेव ने दी चेतावनी

ईरान ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी दावा करते हैं कि ईरान की हवाई सुरक्षा खत्म हो चुकी है, एक एफ-35 विमान को निशाना बना दिया जाता है. जब वे घोषणा करते हैं कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है, तो यूएसएस जेराल्ड फोर्ड वापस लौट जाता है, और यूएसएस अब्राहम लिंकन और भी दूर चला जाता है.

वियतनाम युद्ध जैसा होगा ईरान में अमेरिका का अंजाम... रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेद्वेदेव ने दी चेतावनी
  • रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने कहा कि ईरान में अमेरिकी जमीनी अभियान का परिणाम वियतनाम युद्ध जैसा होगा
  • ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिकी दावों की तुलना वियतनाम युद्ध के काल्पनिक सैन्य ब्रीफिंग से की है
  • उन्होंने कहा कि अमेरिकी दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है और वियतनाम युद्ध की रणनीति आज भी अपनाई जा रही है
नई दिल्ली:

रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेद्वेदेव ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी जमीनी अभियान के वही परिणाम होंगे, जो वियतनाम युद्ध के हुए थे. उन्होंने कहा कि इस युद्ध से अमेरिका सम्मानजनक तरीके से बाहर नहीं निकल सकता. ऐसे जंग के परिणाम इस पूरे क्षेत्र के लिए घातक होंगे.

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी अमेरिकी सरकार के बयानों के लहजे की तुलना वियतनाम युद्ध के दौरान दी गई सैन्य ब्रीफिंग से की थी. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन उसी तरह के दावे दोहरा रहा है, जो बाद में जमीनी हकीकत से उलट साबित हुए.

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने एक समय वियतनाम युद्ध के विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास दिखाने की कोशिश की थी. अमेरिकी यह नहीं भूले हैं कि कैसे, जब वियतनाम में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे जा रहे थे और परिणाम स्पष्ट था, तब जनरल विलियम वेस्टमोरेलंड को वापस घर बुलाया गया था, ताकि सभी को आश्वस्त किया जा सके कि युद्ध अच्छा चल रहा है, अमेरिका 'जीत रहा है'.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि मीडिया भी इसे भूला नहीं है. मोर्चे से आने वाली वे काल्पनिक प्रेस ब्रीफिंग 'फाइव ओ'क्लॉक फॉलीज' के नाम से कुख्यात हो गईं.

ईरान ने कहा कि अमेरिकी दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है. वियतनाम में जैसे उस समय सच्चाई छिपाई गई थी, आज भी वही रणनीति अपनाई जा रही है. अराघची ने चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई हमला हुआ तो तेहरान बिना किसी संयम के करारा जवाब देगा.

उन्होंने कहा क‍ि अब आज की बात करें तो स्क्रिप्ट वही है, बस मंच बदल गया है, आज हेगसेथ सामने आते हैं, और उनका संदेश आज भी हकीकत से कोसों दूर है. अमेरिकी सरकार कुछ कहती है और हकीकत कुछ और होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ईरान ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी दावा करते हैं कि ईरान की हवाई सुरक्षा खत्म हो चुकी है, एक एफ-35 विमान को निशाना बना दिया जाता है. जब वे घोषणा करते हैं कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है, तो यूएसएस जेराल्ड फोर्ड वापस लौट जाता है, और यूएसएस अब्राहम लिंकन और भी दूर चला जाता है. उन्होंने अमेर‍िका पर तंज करते हुए कहा दशक भले ही बदल गया हो, लेकिन नारा वही है, "हम जीत रहे हैं."

इसे भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को वियतनाम युद्ध की दिलाई याद, जीत के दावों पर सुबूतों के साथ उड़ाई खिल्ली

इसे भी पढ़ें: ईरान के इस्फहान में अमेरिका-इजरायल ने बरपाया कहर, 26 मारे गए, जानिए वेंस-नेतन्याहू में क्यों हुआ विवाद

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Israel Iran War, Vietnam War, Russian Security Council Deputy Chairman Medvedev, Russian Security Council
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com