अमेरिका के एक 50 साल के हिंदू पुजारी को कनाडा में एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार, 26 अगस्त को यह जानकारी दी. आरोप है कि उसने धार्मिक पूजा करने के बहाने महिला का यौन शोषण किया. आरोपी का नाम राजेंद्रनाथ दूदनाथ मराज है और वह न्यूयॉर्क का रहने वाला है. उसे ओंटारियो के ओशावा में एक परिवार ने धार्मिक पूजा कराने के लिए बुलाया था.
डरहम पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को यह कहकर भरोसा दिलाया कि उसके अंदर बुरी आत्माएं हैं और उन्हें ठीक करने के लिए एक खास धार्मिक पूजा की जरूरत है. पुलिस के अनुसार, इसके बाद वह महिला को एक प्राइवेट जगह पर ले गया और धार्मिक पूजा करने के बहाने उसका यौन शोषण किया.
A Hindu pandit (priest) has been arrested after exploiting his position and committing sexual assault under the guise of a religious ceremony in Oshawa.
— Durham Regional Police (@DRPS) August 26, 2026
Full story: https://t.co/aOMAT86KjK pic.twitter.com/Yz6R2DfWKx
बाद में पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर यौन शोषण का एक मामला दर्ज किया गया है. उसे जमानत पर सुनवाई होने तक हिरासत में रखा गया है. पुलिस ने अपने बयान में लिखा है, "मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को, ईस्ट डिवीजन के सदस्यों को हार्मनी रोड नॉर्थ और कॉन्लिन रोड ईस्ट इलाके में यौन उत्पीड़न की एक घटना के बारे में सूचना मिली. पीड़िता और उसके परिवार ने अमेरिका से एक हिंदू पंडित को धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए बुलाया था. पंडित ने पीड़िता को यह विश्वास दिलाकर धोखा दिया कि उस पर बुरी आत्माओं का साया है और ठीक होने के लिए उसे एक खास अनुष्ठान की जरूरत है. आरोपी ने पीड़िता को एक प्राइवेट जगह पर बुलाया और धार्मिक अनुष्ठान करने के बहाने उसका यौन उत्पीड़न किया."
पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी शिकार महिलाएं हो सकते हैं. जिस किसी के पास इस यौन शोषण या इसी तरह की किसी घटना से जुड़ी जानकारी है, उससे पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं