US, Israel Attack Iran Live Updates: ईरान युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इजरायल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट की आग को बेकाबू कर दिया है. एक और इजरायल और अमेरिका ईरान में मिसाइल अटैक कर रहा है वहीं ईरान भी जमकर पटलवार कर रहा है. ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी के उन देशों को भी टारगेट किया है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं. ईरान की मिसाइलों ने दुबई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों के आसमान को लाल कर दिया है, तो उधर व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त आदेशों ने युद्ध की दिशा बदल दी है. इस तनाव का सीधा असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और मिडिल ईस्ट में CBSE की परीक्षाएं तक टाल दी गई हैं. ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए एनडीटीवी इंडिया के साथ.
ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट्स
- ईरान का दावा: 27 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला.
- बड़ी क्षति: दुबई और ओमान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, शेयर बाजार बंद.
- अमेरिका की चेतावनी: राष्ट्रपति ट्रंप ने और भी घातक हमलों के संकेत दिए.
- भारतीयों के लिए अलर्ट: विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है. CBSE परीक्षाएं स्थगित.
ईरान-इजरायल युद्ध की डिक्शनरी: 15 शब्द जो आप बार-बार सुन रहे, उनके मतलब भी जान लें
अमेरिका-ईरान की जंग में अब हिजबुल्लाह भी कूदा, सीजफायर तोड़ इजरायल पर रात भर दागे मिसाइल-ड्रोन
US Israel-Iran conflict Live Updates | इजरायल-ईरान वॉर से जुड़े बड़े अपडेट
US-Israel Strikes On Iran Live: सऊदी अरब की तेल रिफायनरी अरामको पर ईरान का अटैक
सऊदी अरब की तेल रिफायनरी अरामको पर ईरान ने ड्रोन से अटैक किया है. सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने ड्रोन हमले के बाद एहतियात के तौर पर अपनी रास तानूरा रिफाइनरी को बंद कर दिया है. सूत्र ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है.
US-Iran WAR LIVE: ईरान के नेवी चीफ के मारे जाने की खबर
इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत हो गई है. शनिवार से ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों का दौर जारी है. इन हमलों में ईरान के कई बड़े नेता की मौत हो चुकी है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है. शनिवार को भी खामेनेई की मौत हो गई थी.
अमेरिका-इजरायल का कोर्नाक नौसैनिक अड्डे पर हमला, ईरान के 3 जहाज डूबे
अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कोनारक नौसैनिक अड्डे पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में ईरान के 3 जहाज डूबे गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका दोनों ओर से अब हमले तेज हो गए हैं.
US-Iran WAR LIVE: ईरान पर हमलों के बाद व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान पर किये गए हमले के बाद व्हाइट हाउस लौट आए हैं. व्हाइट हाउस में एंटर करते ही ट्रंप ने पत्रकारों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और अंगूठा ऊपर करके इशारा किया. हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान का नेतृत्व कौन करेगा, तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ईरान के "नए संभावित नेतृत्व" ने संकेत दिया है कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं.

US-Israel Strikes On Iran Live: चीन ने की ईरान पर हमला की निंदा
चीन ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर जारी सैन्य हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का सीधे-सीधे उल्लंघन है. चीन ने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करने और बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने का आह्वान किया है.
China’s foreign ministry said Monday it opposes the use of force in international relations following the killing of Iran’s supreme leader.https://t.co/G9CIexIVRW pic.twitter.com/pnt6ECYLRu
— Iran International English (@IranIntl_En) March 2, 2026
US-Iran WAR LIVE: तेल अवीव में हमले जारी रहेंगे..., इजरायली बस्तियों के लोगों को आईआरजीसी की चेतावनी
ईरानी सेना आईआरजीसी ने ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' को लेकर अपना नौवां बयान जारी किया है. आईआरजीसी ने कहा कि हम हमलों में खासतौर पर तेल अवीव में ज़ायोनी के सरकारी परिसर, हाइफ़ा में सैन्य और सुरक्षा केंद्रों और पूर्वी अल-कुद्स के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इसके साथ ही इजरायली बस्तियों में बसने वालों को चेतावनी देते हुए आईआरजीसी ने सलाह दी, "हम कब्जे वाले क्षेत्रों के निवासियों को सैन्य ठिकानों, सुरक्षा केंद्रों और सरकारी सुविधाओं से दूर रहने और तुरंत कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ने की सलाह देते हैं." बयान में आगे कहा गया है कि पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है कि "इजराइल में सायरन की आवाजें कभी बंद नहीं होंगी."
US-Iran war LIVE: लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 31 की मौत, दर्जनों घायल
ईरान और इजरायल दोनों ओर से मिसाइल अटैक जारी है. इस बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने कहा कि घायल लोगों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं.
US-Israel Strikes On Iran Live: ईरान के हमलों के बीच इजरायल आर्मी की चेतावनी
ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों और अन्य जगह हो रहे मिसाइल हमलों के बीच इजरायल आर्मी ने ईरान को चेतावनी दी है कि उसे कई दिनों तक भीषण लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए. बता दें कि ईरान का कहना है कि वह अपने हमले नहीं रोकेगा.
US, Israel Attack Iran Live: इराक के एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धमाके
उत्तरी इराक में एरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास धमाकों की आवाज सुनी गई. मेहर न्यूज के मुताबिक, ईरान की ओर से किये जा रहे हमले जारी हैं. हालांकि, इराक में हुए धमाकों में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि ईरान लगातार, अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है.
US-Iran ‘war’ LIVE: ईरान के हमलों के बीच कुवैत में अमेरिकी दूतावास से उठ रहां धुआं
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार उसके रिपोर्टर ने जानकारी दी है कि कुवैत शहर में अमेरिकी दूतावास से धुआं उठ रहा है. इसके वीडियो भी सामने आए हैं. दरअसल ईरान ने सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद खाड़ी क्षेत्र के उन देशों पर अपने हमले तेज कर दिए जहां अमेरिका के सैन्य अड्डे हैं.
US-Iran ‘war’ LIVE: अबू धाबी में भी धमाके सुने जा रहे हैं
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अबू धाबी में भी धमाके सुने जा रहे हैं.
US-Iran ‘war’ LIVE: यरूशलेम में विस्फोटों की आवाज सुनी गई
न्यूज एजेंसी एएफपी के एक पत्रकार ने कहा, सोमवार को यरूशलेम में विस्फोटों की आवाज सुनी गई. इजरायली सेना ने कहा कि उसने "ईरान से लॉन्च की गई मिसाइलों को डिटेक्ट किया है", जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे. अभी इस अटैक से किसी भी नुकसान की रिपोर्ट नहीं थी. माना जा रहा है कि यह विस्फोट इसलिए हुआ है क्योंकि आने वाली मिसाइलों को इजरायल के डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक दिया है.
Iran War News Live: ईरान ने कतर, कुवैत, दुबई, अबू धाबी और बहरीन पर तेज किए हमले
अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने मिसाइल और ड्रोन अटैक तेज कर दिए हैं. ईरान ने कतर, कुवैत, दुबई, अबू धाबी और बहरीन को निशाना बनाया. दुबई और बहरीन में कई जोरदार धमाके सुने गए.
US, Israel Attack Iran Live: लेबनान में इजरायली हमलों में 31 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि लेबनान में इजराइली हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है और 149 घायल हुए हैं.
US, Israel Attack Iran Live: अमेरिका ने कुवैत में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
️US अधिकारियों ने कुवैत में अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है, जिसमें उनसे कहा गया है कि वे दूतावास की बिल्डिंग में न जाएं और अपनी मौजूदा जगहों को न छोड़ें.
US-Israel Strikes On Iran Live: जंग में अमेरिका का साथ देंगे, ईरान युद्ध पर NATO का बयान
ईरान युद्ध के बीच NATO देश फ्रांस, जर्मनी और यूके का साझा बयान सामने आया है. फ्रांस, जर्मनी और यूके ने कहा है कि ईरान के बिना सोचे-समझे किए गए हमलों ने हमारे करीबी साथियों को निशाना बनाया है और पूरे इलाके में हमारे सर्विस स्टाफ और हमारे आम लोगों को खतरा है. हम ईरान से इन बिना सोचे-समझे किए गए हमलों को तुरंत रोकने की अपील करते हैं. हम इस मामले पर US और इस इलाके में साथियों के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं.
US-Iran ‘war’ LIVE: इजरायल में मिसाइल अटैक का अलर्ट, लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा
इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा है कि कुछ समय पहले ईरान से इजराइल की ओर मिसाइल दागी. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए हैं. पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजा है. जनता से निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है. अलर्ट मिलने पर, लोगों को एक सुरक्षित जगह जाने और अगली सूचना तक वहीं रहने का निर्देश दिया गया है.
US, Israel Attack Iran Live: बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट, बज रहे सायरन
अलजजीरा ने बहरीन के गृह मंत्रालय से बताया कि देश में हवाई हमले का अलर्ट जारी है. लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है. मनामा को आस-पास के शहरों से जोड़ने वाला शेख खलीफा बिन सलमान ब्रिज बंद कर दिया गया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही मुख्य सड़कों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.
Iran War News Live: फ्रांस के अमीराती बेस के पास ड्रोन अटैक, रक्षा मंत्री ने की पुष्टि
फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि अमीराती बेस के पास हमारे नेवल बेस पर अबू धाबी पोर्ट को निशाना बनाकर ड्रोन अटैक किया गया है. इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
Un hangar de notre base navale mitoyenne de celle des Émiriens a été touché dans une attaque de drones qui a ciblé le port d'Abu Dhabi.
— Catherine Vautrin (@CaVautrin) March 1, 2026
Les dégâts ne sont que matériels et limités. Aucun blessé n'est à déplorer.
La vigilance de nos forces est maximale face à une situation qui…
Iran War News Live: कुवैत में अमेरिका का F15 विमान गिरा
ईरान युद्ध के बीच कुवैत से बड़ी खबर सामने आई है. कुवैत में अमेरिका का एक F15 विमान गिरा है. पायलट ने खुद को विमान के इजेक्ट किया.
Iran War News Live: ईरान के हमलों के अलर्ट के बीच तेल अवीव में बज रहे सायरन
ईरान ने अपने हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल के तेल अवीव में सायरन बज रहे हैं.
US-Israel Strikes On Iran Live: कुवैत में बज रहे सायरन
अलजजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत में सायरन बज रहे हैं. पिछले कुछ ही घंटों में यह कम से कम तीसरी बार है जब सायरन बजा है. कुवैती अधिकारियों ने पहले बताया था कि एयर डिफेंस ने आज राजधानी की ओर आने वाले ज़्यादातर ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक लिया.
US-Israel Strikes On Iran Live: आज पाकिस्तान में US एम्बेसी में नहीं होगा काम
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची में जमकर बवाल हुआ था. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कराची में अमेरिकी काउंसलेट में तोड़फोड़ और आगजनी की. इसके बाद आज इस्लामाबाद में यूएस एम्बेसी और कराची और लाहौर में यूएस काउंसलेट में वीजा बनाने का काम नहीं होगा.
Iran War News Live: इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह कमांडर
इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है. इस हमले में हिजबुल्लाह कमांडर मोहम्मद राद के मारे जाने की खबर है. राद हिजबुल्लाह के पार्लियामेंट्री ग्रुप का प्रमुख था.
Iran War News Live: अमेरिका से बातचील के दावे पर क्या बोला ईरान
ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने US मीडिया के उन दावों को गलत बताया है, जिसमें दावा किया गया कि वॉशिंगटन के साथ न्यूक्लियर बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश की गई है.उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'हम यूएस के साथ बातचीत नहीं करेंगे.' यह बयान द वॉल स्ट्रीट जर्नल के उस दावे के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि खामेनेई की हत्या के बाद लारीजानी ने ओमानी मीडिएटर्स के ज़रिए यह कोशिश की थी.
Iran War News Live: ईरान अटैक के बीच भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट
गृह मंत्रालय ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद देश के विभिन्न राज्यों को संभावित हिंसा और छिटपुट विरोध प्रदर्शनों को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट 28 फरवरी को ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद देश भर में हुए शिया समुदाय के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिया गया है.
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का असर भारत की आंतरिक सुरक्षा पर पड़ सकता है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें.
राज्यों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि वे ईरान समर्थक और ईरान विरोधी समूहों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें. विशेष रूप से ईरानी, अमेरिकी और इजरायली दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.
US, Israel Attack Iran Live: लेबनान ने इजरायली हमलों की निंदा की
लेबनान सरकार ने इज़राइली हमले की निंदा की. लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा कि हम लेबनान के इलाकों पर इजराइली हमलों की निंदा करते हैं और चेतावनी देते हैं कि लेबनान का फिर से हमसे अलग युद्धों को सपोर्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करना एक बार फिर हमारे देश को खतरों में डाल देगा.
US-Israel Strikes On Iran Live: इराक में US मिलिट्री बेस पर धमाके की आवाज सुनी गई
ईरान लगातार यूएस के ठिकानों पर हमले कर रहा है. इस बीच इराक के कुर्दिस्तान इलाके की राजधानी एरबिल के हरीर में US मिलिट्री बेस पर एक धमाके की आवाज सुनी गई.
Iran War News Live: ईरान विवाद और वेस्ट एशिया के हालात पर CCS की मीटिंग
कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की कल शाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में वेस्ट एशिया में बदलते हालात का रिव्यू करने के लिए मीटिंग हुई. कमेटी को 28 फरवरी को ईरान में हुए एयर स्ट्राइक और उसके बाद बढ़ी हिंसा के बारे में जानकारी दी गई. इसने इस इलाके में रहने वाले बड़े भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई.
CCS ने इस इलाके में आने-जाने वाले भारतीय यात्रियों और तय परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को होने वाली मुश्किलों के साथ-साथ इलाके की सुरक्षा और आर्थिक और कमर्शियल गतिविधियों पर इसके बड़े असर का भी रिव्यू किया.
CCS ने सभी संबंधित डिपार्टमेंट को इन घटनाओं से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए ज़रूरी और मुमकिन कदम उठाने का निर्देश दिया.
US-Israel Strikes On Iran Live: ईरानियों के सपोर्ट में अमेरिका में प्रदर्शन
अमेरिका की सड़कों पर ईरानियों के समर्थन में हजारों लोग उतर आए हैं, लॉस एंजिल्स में 'ईरान की आजादी' के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए.शहर के वेस्ट साइड में दोपहर की रैली के दौरान, इस्लामिक क्रांति से पहले, मार्च कर रहे कई लोगों ने ईरान का झंडा लहराया. यह प्रदर्शन अमेरिका और इजराइल के ईरान पर बड़े हमले के बाद हुआ है. पुलिस ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण था.
US-Iran ‘war’ LIVE: ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर का किया खात्मा
इजराइल ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर ले जा रहे ट्रक को नष्ट करते हुए वीडियो जारी किया.
VIDEO | Tel Aviv: Israel releases video showing destruction of truck carrying Iranian ballistic missile launcher.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DHKqJJGYhl
US-Iran ‘war’ LIVE: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए
लेबनान के मिलिटेंट ग्रुप हिज़्बुल्लाह के बॉर्डर पार से मिसाइलें दागने के बाद इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए. लेबनान पर हमले तब हुए जब इज़राइली सेना ने कहा कि उसने बॉर्डर पार करके इजराइल में आए एक प्रोजेक्टाइल को रोक लिया है. लेबनान के सरकारी अधिकारियों ने हिज़्बुल्लाह से अपील की थी कि वह एक और युद्ध के डर से ईरान के सपोर्ट में लड़ाई में शामिल न हो.
US-Iran ‘war’ LIVE: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए
लेबनान के मिलिटेंट ग्रुप हिज़्बुल्लाह के बॉर्डर पार से मिसाइलें दागने के बाद इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए. लेबनान पर हमले तब हुए जब इज़राइली सेना ने कहा कि उसने बॉर्डर पार करके इजराइल में आए एक प्रोजेक्टाइल को रोक लिया है. लेबनान के सरकारी अधिकारियों ने हिज़्बुल्लाह से अपील की थी कि वह एक और युद्ध के डर से ईरान के सपोर्ट में लड़ाई में शामिल न हो.
US, Israel Attack Iran Live: इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर तेज किए हमले
इजरायल ने बनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी हमले तेज कर दिए हैं. इजरायली सेना IDF ने बताया कि IDF पूरे लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहा है. हिजबुल्लाह ईरानी सरकार की तरफ से काम कर रहा है, इजराइली नागरिकों पर फायरिंग कर रहा है और लेबनान को बर्बाद कर रहा है. IDF सैनिकों ने ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के हिस्से के तौर पर ऐसी स्थिति के लिए तैयारी की है, और वे सभी मोर्चों पर होने वाली स्थिति के लिए तैयार हैं.
US-Israel Strikes On Iran Live: इजरायल में ईरान कर रहा मिसाइल अटैक
ईरान लगातार इजरायल पलटवार कर रहा है.इजराइल के परदेस हन्ना के विज़ुअल्स में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान आसमान में इजराइली इंटरसेप्टर दिख रहे हैं.
#WATCH | Israel: Visuals from Pardes Hanna show Israeli interceptors in the skies during an Iranian missile attack. (01.03)
— ANI (@ANI) March 2, 2026
(Source: TPS-IL via ANI) pic.twitter.com/63JnZ1Mx5w
US-Iran ‘war’ LIVE: इजरायल में ईरान के कई कमाडंर मारे, लिस्ट भी जारी की
इजरायल के हमले में ईरान के कई टॉप कमांडर मारे गए हैं. इजरायल ने इन कमांडरों की लिस्ट भी जारी की है. इजरायली सेना ने कहा कि यह ऑफिशियल है कि ईरान के आतंक के धुरी समूह के सभी बड़े आतंकवादी नेताओं का खात्मा कर दिया गया है.
It’s official: All senior terrorist leaders of Iran’s Axis of Terror have been eliminated pic.twitter.com/9T901u5ZsH
— Israel Defense Forces (@IDF) March 1, 2026