विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2020

ट्रंप ने अब भी नहीं मानी हार, बोले- 'धोखे' से जीता गया इलेक्शन, वोटिंग मशीनों में हुई थी 'गड़बड़ी'

ट्रंप ने अभी हार नहीं मानी है और उनका कहना है कि आधिकारिक रूप से प्रमाणित मतगणना की घोषणा अभी तक नहीं की गई है.

ट्रंप ने अब भी नहीं मानी हार, बोले- 'धोखे' से जीता गया इलेक्शन, वोटिंग मशीनों में हुई थी 'गड़बड़ी'
ट्रंप ने चुनावी प्रक्रिया पर फिर उठाए सवाल (फाइल फोटो)
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चुनाव में धोखाधड़ी के अपने आरोपों को रविवार को फिर दोहराया. उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई थी और चुनाव धोखे (stolen election) से जीता गया. ट्रंप ने महत्वपूर्ण राज्यों में मतगणना की वैधता पर बार-बार सवाल उठाए हैं. रविवार सुबह ट्रंप ने कई ट्वीट किए.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि वे लोग चोर हैं. मशीनों में गड़बड़ी की गई. चुनाव में धोखाधड़ी हुई. ब्रिटेन के सर्वश्रेष्ठ मतदान सर्वेक्षक ने आज सुबह लिखा कि चुनाव में निश्चित ही धोखाधड़ी हुई. यह कल्पना करना भी नामुमकिन है कि बाइडेन ने इनमें से कुछ राज्यों में ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया.'' 

हालांकि, ट्रंप ने अभी हार नहीं मानी है और उनका कहना है कि आधिकारिक रूप से प्रमाणित मतगणना की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. दरअसल, कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों ने रूझानों के आधार पर तीन नवंबर के चुनाव में जो बाइडेन को विजेता घोषित किया है.

वीडियो: जो बाइडेन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Donald Trump Rigged Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com