दुनिया भर के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए जा रहे हैं. शुक्रवार को अमेरिका के न्यूजर्सी के प्लेनफील्ड शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है. भूकंप के झटके न्यूयॉर्क शहर के साथ ही पेंसिल्वेनिया तक महसूस किए गए. भूकंप के बाद आम लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर शुक्रवार को 4.8 तीव्रता के छोटे भूकंप से हिल गया और इसका केंद्र पड़ोसी राज्य न्यू जर्सी में था.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
भूकंप के झटकों के कारण आम लोगों में दहशत फैल गई और भूकंप को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं. एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि ब्रुकलिन में इमारतें हिल गईं.
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गाजा को लेकर सुरक्षा परिषद की बैठक को भूकंप के बाद अस्थायी रूप से रोक दिया गया. उस वक्त बोल रहे सेव द चिल्ड्रन के प्रतिनिधि जैंटी सोएरिप्टो ने कहा, "क्या वह भूकंप है?"
सोशल मीडिया यूजर्स ने फिलाडेल्फिया से लेकर न्यूयॉर्क तक और पूर्व में लॉन्ग आइलैंड तक भूकंप महसूस होने की जानकारी दी है. प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग ने अपने एक्स अकाउंट पर रिपोर्ट दी, "मैं ठीक हूं."
ये भी पढ़ें :
* ताइवान में आए 25 साल के भीषण भूकंप में लापता 2 भारतीय सुरक्षित: केंद्र सरकार
* हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किए गए 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके
* ताइवान के राष्ट्रपति ने भूकंप पीड़ित लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने पर PM मोदी का जताया आभार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं