विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2017

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

22 गार्डियन ड्रोनों की बिक्री संबंधी सौदे की औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है लेकिन इसे भारत-अमेरिका संबंधों में 'महत्वपूर्ण मोड़' माना जा रहा है.

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
वाशिंगटन: भारत की निगरानी और खुफिया सूचना संग्रहण को मजबूती प्रदान करने के लिए अमेरिका द्वारा भारत को 22 गार्डियन ड्रोन बेचे जाने की रिपोर्टों के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. मैटिस और मोदी के बीच यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में होने वाली पहली मुलाकात से पूर्व हुई. मैटिस ने होटल विलार्ड इंटरकॉन्‍टिनेंटल में प्रधानमंत्री से मुलाकात की जहां वह ठहरे हुए हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल समेत वरिष्ठ भारतीय अधिकारी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थे.

दो से तीन अरब डॉलर मूल्य के 22 गार्डियन ड्रोनों की बिक्री संबंधी सौदे की औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है लेकिन इसे भारत-अमेरिका संबंधों में 'महत्वपूर्ण मोड़' माना जा रहा है क्योंकि यह 'प्रमुख रक्षा साझेदार' के दर्जे को कार्यान्वित करता है.

भारत को 'प्रमुख रक्षा साझेदार' का दर्जा देने का फैसला पिछले बराक ओबामा प्रशासन ने किया था और इसे कांग्रेस ने औपचारिक मंजूरी प्रदान की थी. भारतीय नौसेना ने पिछले साल इस खुफिया, निगरानी और जासूसी प्रणाली (आईएसआर) की मांग की थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Donald Trump, Narendra Modi US Visit, H1B Visa, Indian Americans, US Defence Secretary, James Mattis, Guardian Drones
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com