यूनाइटेड स्टेट्स में कोविड-19 के चलते हुई मौतों का आंकड़ा रविवार को 5 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गया. US के टॉप वायरस एक्सपर्ट एंथनी फाउची ने इसे बहुत दुखद बताया. उन्होंने कहा कि वहां स्थिति सामान्य होने में एक साल लग सकता है. अमेरिका में वैक्सीनेशन शुरू होने और ठंड की वजह से बढ़े मामलों में कमी आने की वजह से नए कोविड मामलों में गिरावट आई है, लेकिन यहां दुनिया में कहीं से भी ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं और कोविड से मौतें हुई हैं.
चीफ मेडिकल एडवाइज़र एंथनी फाउची ने NBC के "Meet The Press" शो में कहा कि 'यह बहुत दुखद है. ऐतिहासिक है. हमने 1918 के इंफ्लुएंजा महामारी के बाद अगले 100 सालों में कभी ऐसा नहीं देखा है.' उन्होंने कहा कि 'आप आंकड़ों पर नजर डालें तो ये हैरान करने वाले हैं, लगभग अविश्वसनीय हैं, लेकिन यही हकीकत है.'
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बता दें कि जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की कोविड ट्रैकिंग वेबसाइट पर अमेरिका में रविवार को मौतों का आंकड़ा 498,000 पर पहुंच गया. अमेरिका में कोविड-19 से पहली मौत फरवरी, 2020 में हुई थी. अगले तीन महीनों में ही यहां पर मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया था.
यह भी पढ़ें : Texas Power Outage : US के टेक्सस में भयंकर बिजली संकट, आखिर क्यों 40 लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर?
पहले वेव में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था, लेकिन संक्रमण तेजी से दूसरी जगहों पर भी फैला, और फिर मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा. छुट्टियों के बाद तक यह आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया.
फाउची ने कहा कि देश में नए मामलों में कमी देखी जा रही है. जनवरी में यहां मामले काफी बढ़ गए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि अभी हालात सामान्य होने में फिर भी काफी वक्त है. उन्होंने CNN' के "State of the Union" शो में कहा कि 'मुझे लगता है कि इस साल पतझड़ और ठंड के मौसम तक पहुंचते-पहुंचते हम सामान्य स्थिति में पहुंच पाएंगे.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं