कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिका में COVID-19 के मामलों ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है. शुक्रवार को यहां कोरोना संक्रमण के कुल मामले 90 लाख के पार पहुंच गए. शुक्रवार को पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 94,000 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. रोजाना दर्ज किए जाने वाले कोरोना मामलों का यह रिकॉर्ड स्तर है. जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. अमेरिका में कोरोना के मामलों में तेजी ऐसे समय में देखने को मिल रही है जब अगले राष्ट्रपति का चुनाव होना है.
बाल्टीमोर आधारित स्कूल की ओर से रियल टाइम गणना के अनुसार, अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 90,34,295 हो गए हैं. अमेरिका में अक्टूबर मध्य से COVID के मामले में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 94,000 से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए. एक दिन में आए कोरोना मामलों का यह सर्वाधिक आंकड़ा. इससे, एक दिन पहले 91,000 केस दर्ज किए गए थे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में अब तक कुल 229,000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. मिडवेस्ट और साउथ अमेरिका में वायरस के तेजी से प्रसार की वजह से अस्पताल फिर से भरने शुरू हो गए हैं. इससे स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को लेकर समस्या खड़ी हो रही है.
बता दें कि कोरोना मामले के लिहाज से दुनियाभर में अमेरिका कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देश है. इसके बाद, भारत का नंबर है. भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81,37,119 पर पहुंच गई है. वहीं, 1,21,641 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं