विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2011

अमेरिकी एयर शो में हादसा, 3 मरे, 56 घायल

रेनो (अमेरिका): अमेरिका के नेवादा राज्य में चल रहे एयर शो में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का एक लड़ाकू विमान नियंत्रण खोकर दर्शक दीर्घा में गिर गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद का दृश्य भयानक था। चारों तरफ मानव अंग बिखरे पड़े थे और विमान का मलबा जल रहा था। यह विमान 80 साल का एक पायलट चला रहा था। एकाएक विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया और नीचे दर्शकों से भरे स्टैंड पर गिर पड़ा। खून से सने शव चारों ओर बिखरे पड़े थे। लोग जल्दी से पीड़ितों तक पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलाया गया। अलबामा प्रांत से यहां एयर शो देखने आई मौरीन हिजीन्स नाम की महिला ने बताया कि पायलट तब अपना तीसरा लैप पूरा कर रहा था जब उसने विमान पर नियंत्रण खो दिया। हिजीन्स दुर्घटनास्थल से 30 यार्ड की दूरी पर बैठी थीं। यह दृश्य बहुत ही भयावह था। उनके पास बैठे एक व्यक्ति के सिर पर कहीं से मलबे का टुकड़ा आकर लगा, जिससे वहां से खून निकलना शुरू हो गया। हिजीन्स ने कहा, मैंने शरीर के अंग बिखरे देखे, जिन्दा लोगों के शरीर के हिस्से गायब थे। यह सब बहुत ही भयानक था। लड़ाकू विमान चला रहा 80 वर्षीय पायलट भी मारा गया। पायलट का नाम जिमी लीवार्ड था। वह द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का पी-51 मुस्टांग विमान चला रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका एयर शो, हादसा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com