Karnataka Viral Video: बारिश के मौसम में अक्सर लोग नदी, बीच या फिर झरने किनारे मौसम का आनंद लेते नजर आते हैं, लेकिन कई बार जाने-अनजाने वो ऐसी गलती कर बैठते हैं, जो उनकी जान पर बन आती है. रील के इस जमाने में आजकल ज्यादातर लोग लापरवाही दिखाते हुए अपनी ही जान जोखिम में डालते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जो कई बार रोंगटे खड़े कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आपके पैरों तले भी जमीन खिसक जाएगी. 33 सेकंड का यह वीडियो उन लोगों के लिए किसी सबक से कम नहीं है, जो झरने या फिर नदी किनारे रील या सेल्फी के चक्कर में खतरा मोल लेने की गलती कर बैठते हैं.
यहां देखें वीडियो
Sharath Kumar a 23 years old youth from Bhadravati, Shivamogga district drowned in Arasinagundi Falls in Kollur on Sunday. The traffic incident caught on Camera by one of his accompanied friend. @hublimandi @Becarefull19 @thebengalorian @shivamoggalions pic.twitter.com/c8JcomnE3E
— Voice of Hubballi (@VoiceOfHubballi) July 24, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पैर फिसलते ही पानी में बह गया युवक
हैरान कर देने वाला यह वीडियो कर्नाटक के कोल्लूर का बताया जा रहा है, जहां के अरासिनागुंडी झरने में एक शख्स रील के चक्कर में पानी के बहाव में बहता नजर आ रहा है. वीडियो में एक शख्स आगे पोज देता नजर आ रहा होता है और उसके पीछे कोई एक अन्य शख्स कैमरे से रील बना रहा होता है, लेकिन तभी रील एक भयानक हादसे में तब्दील हो जाती है. बीते रविवार हुए इस हादसे में पत्थर पर खड़ा एक शख्स पैर फिसलते ही पानी के बहाव में बहता चला जाता है.
खराब मौसम होने की चेतावनी
वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक पानी में बहे शख्स का कोई पता नहीं चल पाया है. वहीं बचाव दल पानी में बहे शख्स की तलाश में जुटा हुआ है. फिलहाल कोल्लूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. देखा जाये तो अक्सर लोग झरने या नदी किनारे इस गलती को दोहराते नजर आते हैं, कई बार जानलेवा साबित होती है. बता दें कि, मौसम विभाग ने कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में खराब मौसम को लेकर पहले ही जानकारी दे दी है. इसके साथ ही कर्नाटक के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जा चुका है.
ये भी देखें- 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्क्रीनिंग पर सारा ने पैपराजी से कहा, "नमस्ते"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं