भारत की बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट इंडियामार्ट (Indiamart) के अलावा चार शहरों में मौजूद 4 बाजारों को नकली उत्पादों की बिक्री करने के कारण अमेरिका की 'बदनाम बाजार सूची' में शामिल किया गया है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) कैथरीन ताई की तरफ से मंगलवार को जारी इस सूची में 39 ऑनलाइन और 33 भौतिक बाजारों को जगह दी गई है, जो ट्रेडमार्क (Trademark) के दुरुपयोग, कॉपीराइट उल्लंघन (Copyright) की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं.
यूएसटीआर अमेरिकी व्यापार नीति के प्रोत्साहन के लिए काम करने वाली सरकारी एजेंसी है. इन बदनाम बाजारों की सूची में भारत की तरफ से इंडियामार्ट वेबसाइट, मुंबई स्थित हीरा पन्ना बाजार, कोलकाता के किदरपुर बाजार, बेंगलुरु स्थित सदर पतरप्पा रोड बाजार और दिल्ली के टैंक रोड बाजार को शामिल किया गया है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
तेई ने कहा कि नकली एवं जाली उत्पादों का अधिक व्यापार होने से अमेरिकी श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा पर चोट पहुंचती है. उन्होंने कहा, 'बदनाम बाजारों की सूची के जरिये हम अपने कारोबारी साझेदारों को इन नुकसानदेह तौरतरीकों के खिलाफ कदम उठाने का अनुरोध करते हैं.'
यूएसटीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियामार्ट बड़े आकार वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट और मोबाइल ऐप है. यह खरीदारों को आपूर्तिकर्ताओं से जोड़ने का काम करती है. इंडियामार्ट खुद को भारत में सबसे बड़ा ऑनलाइन बी2बी बाजार बताती है.
इस रिपोर्ट के मुताबिक, नकली उत्पादों पर रोक लगाने के मामले में इंडियामार्ट का रुख सहयोगपूर्ण रहा है, लेकिन अब भी इस वेबसाइट पर नकली इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों, दवाओं एवं परिधानों की बिक्री होना गंभीर चिंता का विषय है.
वहीं देश के चार शहरों में मौजूद अलग-अलग बाजार भी नकली उत्पादों के लिए बदनाम घोषित किए गए हैं. मुंबई में स्थित हीरा पन्ना बाजार नकली घड़ियों, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री के लिए मशहूर है. वहीं, कोलकाता का किदरपुर बाजार नकली और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक्स, मीडिया एवं सॉफ्टवेयर के लिए चर्चित है.
रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु का एसपी रोड बाजार भी नकली इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री के लिए काफी मशहूर है. इसके अलावा दिल्ली का टैंक रोड इलाका भी ब्रांडेड कपड़ों व इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के नकली संस्करण के लिए जाना जाता है. यहीं से गफ्फार मार्केट और अजमल खां रोड जैसे बाजारों में नकली चीजों की थोक आपूर्ति की जाती है.
ये भी पढ़ें:-
Stock Market Closing: बजट से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं