विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2020

COVID-19 की वजह से नई मतदान व्यवस्था के साथ 17 जून को होंगे UNSC चुनाव : UNGA

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिज्जानी मोहम्मद बांदे ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा परिषद के पांच गैर-स्थायी सदस्यों, आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 75वें सत्र के अध्यक्ष का चुनाव 17 जून को एक साथ होगा.

COVID-19 की वजह से नई मतदान व्यवस्था के साथ 17 जून को होंगे UNSC चुनाव : UNGA
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव अब 17 जून को नई व्यवस्था से होंगे
  • सदस्य देश महासभा हॉल में अपना मतदान करेंगे
  • महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष का चुनाव 17 जून को एक साथ होगा
संयुक्त राष्ट्र:

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव अब 17 जून को नई मतदान व्यवस्था के तहत होंगे, जिसमें प्रत्येक सदस्य देश सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए महासभा हॉल में अपना मतदान करेंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष तिज्जानी मोहम्मद बांदे ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा परिषद के पांच गैर-स्थायी सदस्यों, आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 75वें सत्र के अध्यक्ष का चुनाव 17 जून को एक साथ होगा.

भारत 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से गैर-स्थायी पद के लिए एक उम्मीदवार है. भारत की जीत सुनिश्चित है क्योंकि वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार है. भारत की उम्मीदवारी का चीन और पाकिस्तान सहित 55 सदस्यीय एशिया-प्रशांत समूह ने पिछले साल जून में सर्वसम्मति से समर्थन किया था. पिछले हफ्ते महासभा ने कोविड-19 महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए नई मतदान व्यवस्था के तहत सुरक्षा परिषद चुनाव कराने का निर्णय लिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Update, UNSC, UNGA 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com