विज्ञापन
This Article is From May 17, 2017

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद वेनेजुएला संकट पर करेगी चर्चा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बुधवार को वेनेजुएला संकट पर चर्चा करेगी, जहां कई हफ्ते से चल रही अशांति में कम-से-कम 42 लोगों की मौत हो चुकी है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद वेनेजुएला संकट पर करेगी चर्चा
वेनेजुएला संकट की तस्वीर
  • हफ्ते से चल रही अशांति में कम-से-कम 42 लोगों की मौत हो चुकी
  • यह बैठक सोमालिया और इरिट्रिया पर बैठकों के बाद सुबह आयोजित की जाए
  • विपक्षी प्रदर्शनकारियों ने एक अप्रैल से लगातार रोजाना विरोध प्रदर्शन किया
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बुधवार को वेनेजुएला संकट पर चर्चा करेगी, जहां कई हफ्ते से चल रही अशांति में कम-से-कम 42 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका ने अनुरोध किया है कि यह बैठक सोमालिया और इरिट्रिया पर बैठकों के बाद सुबह आयोजित की जाए.

विपक्षी प्रदर्शनकारियों ने एक अप्रैल से लगातार रोजाना विरोध प्रदर्शन किया है. वे राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की सत्ता पर पकड़ मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों से नाराज है. अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को कहा कि सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी में 17 वर्षीय एक लड़के और दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जिससे पिछले छह सप्ताह से चल रही अशांति में मृतक संख्या बढ़कर 42 हो गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UN, Security Council, Venezuela, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com