विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2019

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आम चुनाव में बहुमत हासिल किया

UK में बोरिस जॉनसन ने आम चुनाव में बहुमत हासिल किया : BBC

Also Read in
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आम चुनाव में बहुमत हासिल किया
बोरिस जॉनसन ने आम चुनाव में बहुमत हासिल किया है.
  • बोरिस जॉनसन ने आम चुनाव में बहुमत हासिल किया
  • जीत के साथ ही ब्रेग्जिट पर अनिश्चितता खत्म
  • 1987 के बाद से कंजर्वेटिव पार्टी की सबसे बड़ी जीत है
लंदन:

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आम चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है. समाचार एजेंसी भाषा ने स्काई न्यूज के हवाले से यह खबर दी है. इस जीत के साथ ही ब्रेग्जिट पर अनिश्चितता खत्म हो जाएगी और ब्रिटेन की अगले महीने के अंत तक यूरोपीय संघ से अलग होने की राह आसान हो जाएगी. बता दें कि शुक्रवार को आए एग्जिट पोल में जॉनसन की भारी जीत के संकेत मिले थे. जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी ने लेबर पार्टी के गढ़ में भी सेंध लगाई है. लेबर पार्टी इंग्लैंड के उत्तर और वेल्स इलाकों में हारती दिखी, जहां लोगों ने 2016 के जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए वोट किया था. 

UK Elections: एग्जिट पोल में पीएम बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत

नतीजों के अनुसार, यह 1987 के बाद से कंजर्वेटिव पार्टी की सबसे बड़ी जीत है. जॉनसन ने कंजर्वेटिव पार्टी के मतदाताओं, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रहते हैं.'' जॉनसन के पिछले मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री रही भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने कहा, ‘‘हम प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ब्रेग्जिट हमारी प्राथमिकता है. समझौता तैयार है और हम आगे बढ़ना चाहते हैं.''   लेबर के शेडो चांसलर जॉन मैकडोनेल ने कहा, ‘‘ब्रेग्जिट इस चुनाव में हावी रहा. अगर नतीजे एग्जिट पोल के करीब रहते हैं तो यह बेहद निराशाजनक नतीजे होंगे.'' 

 बोरिस जॉनसन को मिलती दिख रही बढ़त लेकिन त्रिशंकु संसद की भी संभावना

यह 1935 के बाद से लेबर पार्टी की सबसे करारी हार है. गौरतलब है कि जॉनसन ने कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत दिलाने और ब्रेग्जिट को लेकर हाउस ऑफ कॉमन्स में गतिरोध तोड़ने की कवायद के तहत मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी. यह तकरीबन एक सदी में ब्रिटेन के दिसंबर में हुए पहले आम चुनाव हैं और मतदाताओं ने ठिठुरती ठंड में घरों से बाहर निकलकर वोट डाला. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boris Johnson, UK Elections, Brexit, Uk Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com