किसी भी देश के लिए उसकी खुफिया एजेंसी बहुत महत्वपूर्ण होती है. उन एजेंसियों के एजेंट्स को देश के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने सहित कई काम करने होते हैं. दुनिया की कुछ बेहतरीन खुफिया एजेंसियों में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI5 का भी बड़ा नाम है. MI5 का 115 साल पुराना इतिहास है. ऐसे में यह एजेंसी पहली बार लंदन में आयोजित एक प्रदर्शनी में अपने कुछ रहस्यों का खुलासा कर रही है. जिसमें कई ऐसी कहानियां हैं, जो हर किसी को रोमांचित कर देंगी.
इस प्रदर्शनी में 1915 में एजेंसी द्वारा पकड़े गए कार्ल मुलर के बारे में बताया गया है, जो एजेंसी द्वारा पकड़े गए पहले कुछ प्रमुख दुश्मनों में से एक था और बाद में उसे मौत की सजा दी गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अदृश्य स्याही के रूप में नींबू का इस्तेमाल
MI5 के एजेंटों को मुलर पर जर्मन जासूस होने का संदेह था. हालांकि "MI5: ऑफिशियल सीक्रेट" प्रदर्शनी में प्रदर्शित एक साधारण नींबू ने उसे पकड़ लिया था. मुलर ने दावा किया था कि उसने गिरफ्तारी के समय अपने कोट में मिले नींबू का का इस्तेमाल अपने दांत साफ करने के लिए किया था.
हालांकि उसने वास्तव में नींबू के रस का इस्तेमाल MI5 द्वारा इंटरसेप्ट एक साधारण से दिखने वाले पत्र पर अदृश्य स्याही के रूप में किया गया था, जिसमें युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना की गतिविधियों के बारे में सूचित किया गया था.
इसके तुरंत बाद उसे टॉवर ऑफ लंदन में मार दिया गया.

आज MI5 में 5000 से ज्यादा लोग
MI5 की स्थापना जर्मनी के हमले की आशंकाओं के बीच की गई थी और सेना के अधिकारी वर्नोन केल इसके पहले प्रमुख थे. आज इस एजेंसी के लिए 5,000 से अधिक लोग काम करते हैं. जेम्स बॉण्ड द्वारा चर्चित एमआई6 विदेश सेवा के साथ संबद्ध है.
MI5 के निदेशक केन मैक्कलम ने नेशनल आर्काइव के साथ पश्चिम लंदन के क्यू में आयोजित प्रदर्शनी के पूर्वावलोकन के दौरान कहा, "करीब 30 सालों तक MI5 के लिए काम करने के बाद मैं यह बता सकता हूं कि हमारे काम की वास्तविकता अक्सर कल्पना से अलग होती है." उन्होंने कहा, "MI5 का जीवन हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए असाधारण काम करने वाले साधारण लोगों के बारे में है."

... और भाग निकला डबल एजेंट
प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हुई थी और इसमें एजेंसी के कुछ कम गौरवशाली मामलों को भी दर्शाया गया है. शीत युद्ध सेक्शन में ब्रिटिश राजनयिक गाइ बर्गेस द्वारा लंदन के एक क्लब में छोड़ा गया पासपोर्ट और एक ब्रीफकेस प्रदर्शित किया गया है. गाइ बर्गेस द्वितीय विश्व युद्ध के समय से ही रूसी डबल एजेंट था. वह 1951 में मास्को भाग गया था, क्योंकि उसके खिलाफ जाल बिछने लगा था.
प्रदर्शनी में एक नोट भी प्रदर्शित किया गया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निजी सचिव ने 1970 के दशक की शुरुआत में महारानी को बताया था कि उनके कला सलाहकार एंथनी ब्लंट एक सोवियत एजेंट थे. नोट में लिखा है कि महारानी ने "बहुत शांति से और बिना किसी आश्चर्य के" प्रतिक्रिया व्यक्त की.
हाल ही में प्रदर्शित वस्तुओं में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा 1991 में प्रधानमंत्री निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बगीचे में दागा गया मोर्टार शेल शामिल है.
अनाम एजेंटों की टिप्पणियां भी शामिल
प्रदर्शनी में अनाम MI5 एजेंटों की टिप्पणियां भी शामिल हैं. 2024 में एक ने लिखा था, "एजेंट MI5 द्वारा उपयोग की जाने वाली खुफिया जानकारी के सबसे महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक बने हुए हैं." हालांकि एजेंटों का प्रबंधन बेहद 'जटिल' है. उन्होंने जरूरी सवालों की सूची दी और कहा कि इनका उत्तर दिया जाना जरूरी है, जैसे "उनकी प्रेरणा क्या है?", "क्या वे सच बोल रहे हैं?", "आप कैसे आकलन करते हैं कि वे दूसरे पक्ष के लिए काम कर रहे हैं?"
MI5 में करीब 48 प्रतिशत महिला कर्मचारी
शुरुआती दिनों में खुफिया विभाग में पुरुषों की संख्या अधिक थी, जबकि 2022 में MI5 में करीब 48 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं थीं. प्रसिद्ध एजेंट मैक्सवेल नाइट 1930 के दशक में यह सुझाव देने वाले पहले लोगों में से एक थे कि महिलाएं अच्छी जासूस बन सकती हैं.
उन्होंने लिखा, "एक महिला का अंतर्ज्ञान कभी-कभी आश्चर्यजनक रूप से सहायक और आश्चर्यजनक रूप से सही होता है."
यह निशुल्क प्रदर्शनी 28 सितंबर को समाप्त होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं