विज्ञापन

पोर्न को कानूनी बनाकर खरीदे जाएंगे 30 हजार ड्रोन! रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दांव- रिपोर्ट

यूक्रेन में जंग के बीच एडल्ट एंटरटेनमेंट कारोबार को कानूनी अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने के लिए एक बिल लाया जा रहा है.

पोर्न को कानूनी बनाकर खरीदे जाएंगे 30 हजार ड्रोन! रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दांव- रिपोर्ट
यूक्रेन के अधिकारियों ने हाल ही में एडल्ट कंटेंट क्रिएटर्स से टैक्स वसूलना शुरू किया है
  • यूक्रेन में पोर्नोग्राफी को कानूनी बनाने पर विचार कर रही है ताकि टैक्स बढ़ाया जा सके, ड्रोन खरीदा जा सके
  • संसद के वित्त समिति अध्यक्ष झेलेजन्याक के अनुसार जुटाए गए टैक्स से युद्ध में ड्रोन खरीदने में मदद मिलेगी
  • वर्तमान में यूक्रेन में पोर्नोग्राफी बनाना और वितरित करना गैरकानूनी है, इसके लिए सात साल तक की जेल हो सकती है

रूस के खिलाफ चल रही जंग के लिए पैसा जुटाने के लिए यूक्रेन पोर्नोग्राफी को कानूनी बनाने पर विचार कर रहा है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. यूक्रेन के सांसद यारोस्लाव झेलेजन्याक के सपोर्ट वाले एक बिल में कहा गया है कि देश के एडल्ट एंटरटेनमेंट कारोबार को कानूनी अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने से सरकार को टैक्स के रूप में 2.5 करोड़ डॉलर तक मिल सकते हैं. भारतीय करेंसी में यह रकम 237 करोड़ में बनते हैं.

यूक्रेन की संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष झेलेजन्याक का अनुमान है कि इस पैसे से जंग में इस्तेमाल के लिए 30 हजार तक ड्रोन खरीदे जा सकते हैं. बता दें कि फिलहाल यूक्रेन में पोर्नोग्राफी बनाना, उस कंटेंट को अपने पास रखना या उसे दूसरों तक पहुंचाना गैरकानूनी है. इसके लिए 7 साल तक की जेल हो सकती है. इसके बावजूद एडल्ट कंटेंट का कारोबार लगातार बढ़ता रहा है. यह कारोबार कथित तौर पर करप्शन में लिप्ट अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मदद से चलता रहा है.

यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट से कमाकर टैक्स देना भी अपराध बन जाता है

हाल के दिनों में यूक्रेन के अधिकारियों ने एडल्ट कंटेंट बनाने वालों से टैक्स लेना शुरू किया है. लेकिन जो लोग अपनी कमाई की जानकारी सरकार को देते हैं, वे खुद ऐसी गतिविधियों की तरफ अधिकारियों का ध्यान खींच सकते हैं, जो यूक्रेन के पोर्नोग्राफी कानून के तहत अभी भी अपराध हैं. यूक्रेन की संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष झेलेजन्याक ने द जर्नल से कहा, “अभी इन महिलाओं के सामने दो रास्ते हैं. या तो वे टैक्स नहीं दें और इसके लिए आपराधिक केस का सामना करें, या टैक्स दें और पोर्नोग्राफी कानून तोड़ने के आरोप में केस झेलें. यह एक दुखद और अजीब स्थिति है.”

बता दें कि रूस के यूक्रेन पर पूरी तरह से हमला शुरू करने से पहले, यूक्रेन के अधिकारी एडल्ट एंटरटेनमेंट कारोबार को लेकर ज्यादातर आंखें बंद किए रहते थे. द जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के जनरल प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें तीन क्षेत्रों के अधिकारियों पर 20 हजार डॉलर तक की रिश्वत लेने का आरोप है.

द जर्नल में बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में 7,900 यूक्रेनी लोगों ने ओनलीफैंस के जरिए 13.1 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए. ये आंकड़े ओनलीफैंस की पैरेंट कंपनी फेनिक्स इंटरनेशनल के डेटा पर आधारित हैं. लेकिन एडल्ट कंटेंट बनाने वालों से टैक्स वसूलने की कोशिश ने अब एक नई परेशानी खड़ी कर दी है.

कुछ लोगों ने अपनी कमाई की जानकारी सरकार को दी थी. इसके बाद उन्हें यूक्रेनी सरकार की ओर से चिट्ठियां मिलीं, जिनमें उन पर टैक्स चोरी के साथ-साथ गैरकानूनी तरीके से एडल्ट कंटेंट बनाने का आरोप लगाया गया. तो अभी के लिए एडल्ट कंटेंट बनाने वालों के सामने अब एक मुश्किल विकल्प है. या तो वे अपनी कमाई घोषित करें और खुद पर केस चलने का खतरा उठाएं, या फिर छिपकर अपना काम करते रहें.

यह भी पढ़ें: क्या रूस-यूक्रेन को शांति समझौते के लिए राजी कर पाए ट्रंप के दूत, वार्ता से क्या आ रहे संकेत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, Ukraine War Analysis, Adult Film Industry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com