इंटरनेशनल मीटिंग और समिट में भले ही रूस-यूक्रेन जंग की समाप्ति पर खूब बातें हो रही हो, लेकिन हकीकत में यह जंग अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है. अब रविवार 20 सितंबर को मॉस्को से ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी. खबरों की माने तो रविवार को यूक्रेन ने रूस पर फिर बड़ा हमला किया. हमला इतना बड़ा कि मॉस्को के मेयर ने अपने बयान में इसे राजधानी पर हुए अब तक का सबसे बड़े हमला बताया. बताया गया कि यूक्रेन ने रूस पर 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों मॉस्को की ओर भेजे गए. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना ने रात भर में रूस पर 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों मॉस्को की ओर भेजे गए थे. यह हमला तब हुआ जब क्रेमलिन में संसदीय चुनावों का तीसरा और आखिरी दिन चल रहा था.
हमले में दो लोगों की मौत, 20 लोग घायल
AP की रिपोर्ट के अनुसार मॉस्को के मेयर ने ड्रोन के इस हमले को रूसी राजधानी पर "अब तक का सबसे बड़ा" हमला बताया और कहा कि इससे मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को इलाके में हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक 74 साल का व्यक्ति और एक 44 साल की महिला शामिल थी.
🔥🛢️BREAKING: A large-scale drone attack targeted Moscow and the Moscow region overnight, on the final day of Russia's parliamentary elections.
— Special Kherson Cat 🐈🇺🇦 (@bayraktar_1love) September 20, 2026
One of the most notable targets was the Moscow Oil Refinery in Kapotnya, where a major fire is visible this morning.
The refinery has… pic.twitter.com/YwdDLS0gy5
यूक्रेन की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
हालांकि खबर लिखे जाने तक इस हमले पर यूक्रेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. उल्लेखनीय हो कि रूस में हुआ यह मतदान देश का पहला युद्धकालीन संसदीय चुनाव था. एक ऐसा चुनाव जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों का लगभग कोई विरोध नहीं था और जिससे क्रेमलिन का दबदबा और मजबूत होना लगभग तय है.
रूस ने यूक्रेन के इलाकों में भी कराया है मतदान
रूस ने यूक्रेन के उन चार इलाकों में भी मतदान कराया जिन्हें उसने युद्ध शुरू होने के बाद गैर-कानूनी तरीके से अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन जिन पर उसका अभी भी पूरी तरह नियंत्रण नहीं है. इसके अलावा, क्रीमिया में भी मतदान हुआ, जो काला सागर का एक प्रायद्वीप है और जिसे रूस ने 2014 में गैर-कानूनी तरीके से अपने कब्जे में ले लिया था. कीव ने इस कदम को गैर-कानूनी बताया है.
Moscow residents are providing some spectacular views today: the Moscow Oil Refinery burning at several points, thick smoke hanging over the city, and fires visible across the industrial area. Quite a backdrop for the final day of Russia's parliamentary elections. pic.twitter.com/5aA3aD0KQq
— Special Kherson Cat 🐈🇺🇦 (@bayraktar_1love) September 20, 2026
मॉस्को आ रहे 450 ड्रोन मार गिराएः रूसी रक्षा मंत्रालय
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने पूरे देश में, साथ ही कब्ज़े वाले यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया और काला सागर के ऊपर 1,100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि रूसी राजधानी की ओर आ रहे 450 ड्रोन नष्ट कर दिए गए और इस हमले से मॉस्को ऑयल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा. उन्होंने कहा कि राजधानी पर हुआ यह "अभूतपूर्व हमला" चुनावों में बाधा डालने की कोशिश थी. उन्होंने कहा, "दुश्मन इसमें नाकाम रहा."
यह भी पढ़ें - 600 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, 6,000 मीटर की उड़ान... रूस के इस ड्रोन ने बदल दिए युद्ध के नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं