विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2011

यूक्रेन के वृद्धाश्रम में आग लगी, तेरह की मौत

यूक्रेन के पश्चिमी भाग स्थित एक वृद्धाश्रम में रविवार को आग लगने से कम से कम तेरह लोगों की मौत हो गई।
कीव: यूक्रेन के पश्चिमी भाग स्थित एक वृद्धाश्रम में रविवार को आग लगने से कम से कम तेरह लोगों की मौत हो गई। आपात मामलों के मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हादसे में ग्यारह अन्य घायल हो गए और तीन अन्य अभी भी लापता हैं। इसके अलावा आग पर काबू में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को पांच घंटे का समय लगा। घायल लोगों में तीन की हालत गंभीर है। देश की राजधानी कीव से तकरीबन तीन सौ किलोमीटर दूर रोवनो क्षेत्र के बाइल गांव में बने इस एकतल्ला वृद्धाश्रम में 25 लोगों के अलावा दो कर्मचारी रहते थे। आगजनी का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
लेखक के बारे में
img
Associated Press
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूक्रेन, आग, Ukraine, Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com