विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2022

Russia के 5 बैंकों पर UK ने लगाया प्रतिबंध, Ukraine के प्रांतों को अलग देश घोषित करने की 'दी सज़ा'

UK के PM बोरिस जॉनसन ने Russia के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) के दोस्त के रोसिया बैंक पर तो प्रतिबंध लगाया ही, साथ ही रूसी कुलीन टिमचेंको और रोटेनबर्ग ब्रदर्स की संपत्तियों को फ़्रीज़ किया और उनके यूके में घुसने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है.

रूस (Russia) की तरफ से यूक्रेन (Ukraine) की संप्रभु सीमा के हिस्सों को अलग देश घोषित करने से नाराज़ ब्रिटेन (Britain) ने चेतावनी दी थी कि वो रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएगा. अब यूक्रेन के दोनेत्सक (Donetsk) में रूसी सेना के नजर आने के बाद ब्रिटेन (UK)  ने देर ना करते हुए रूस के पांच बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिया है.  जिन बैंको पर प्रतिबंध लगाया गया है वे हैं रोसिया बैंक (Rossiya bank) , आईएस बैंक (IS Bank) , जेनेरल बैंक (General Bank) , प्रोमस्वाज़ बैंक (Promsvyazbank) और ब्लैक सी बैंक (Black Sea Bank) . इसके अलावा तीन रूस के अमीर शख़्सियतों की संपत्ति की भी फ़्रीज़ किए जाने का ऐलान किया है. पूर्वी यूक्रेन (Eastern Ukraine) में दो अलग-अलग क्षेत्रों दोन्त्सक (Donetsk) और लुहांस्क (Lugansk) को अलग देश के तौर पर मान्यता देने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के निर्णय के मद्देनजर ब्रिटेन ने मास्को पर प्रतिबंध लगाए हैं.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दोस्त के रोसिया बैंक पर तो प्रतिबंध लगाया ही, साथ ही रूसी कुलीन टिमचेंको और रोटेनबर्ग ब्रदर्स की संपत्तियों को फ़्रीज़ किया और उनके यूके में घुसने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरफ से पहले ही चेतावनी दी गई थी कि अगर रूस यूक्रेन की सीमाओं के साथ खिलवाड़ करेगा तो सख़्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी. 

इससे पहले यूक्रेन संकट (Russia Ukraine Conflict) को लेकर ब्रिटेन (UK) ने एक आपातकालीन बैठक (Emergency Meeting) की थी. इस बैठक में रूस पर  प्रतिबंध (Sanctions on Russia) लगाने की तैयारी की गई थी.  ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ( PM Boris Johnson) ने इस आपतकालीन बैठक की अध्यक्षता की थी.  कैबिनेट ऑफिस ब्रीफिंग रूम-ए (Cobra) की यह बैठक मंगलवार सुबह हुई. यह बैठक ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के बयान के बाद हुई.  जाविद ने कहा था कि उन क्षेत्रों में से एक दोनेत्सक (Donetsk) के पास टैंक देखे गए हैं, इससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि ‘यूक्रेन पर हमला शुरू हो चुका' है. रूस के इस कदम की व्यापक निंदा के बाद कोबरा बैठक हुई.

लेखक के बारे में
img
उमाशंकर सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ukraine Russia Crisis, Russia Ukraine Conflict Latest News, UK Russia Diplomatic Relations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com