विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2019

'ओम' और 'गणेश' प्रिंट वाली लेगिंग्स पर विवाद, रिटेलर ने मांगी माफी

अपनी स्टाइलिश लेगिंग्स के लिए मशहूर ‘इको फ्रेंडली’ कम्पनी ‘एमीकाफाक्स’, ‘ओम’ और ‘गणेश’ के प्रिंट वाली काली-सफेद लेगिंग्स 30 पाउंड में बेच रही थी. इसमें उसने हिंदू भगवान को नई शुरुआत का प्रतीक बताया था.

'ओम' और 'गणेश' प्रिंट वाली लेगिंग्स पर विवाद, रिटेलर ने मांगी माफी
‘ओम’ और ‘गणेश’ प्रिंट वाली लेगिंग्स पर विवाद के बाद रिटेलर कम्पनी ने मांगी माफी
लंदन:

लंदन के एक ऑनलाइन रिटेलर ने ‘ओम' और ‘गणेश' प्रिंट वाली उसकी लेगिंग्स पर विवाद होने के बाद माफी मांगते हुए उसे वापस ले लिया. अमेरिका के एक हिंदू समूह ने इस ब्रांड की आलोचना करते इसे ‘‘बेहद अनुचित'' बताया था.

अपनी स्टाइलिश लेगिंग्स के लिए मशहूर ‘इको फ्रेंडली' कम्पनी ‘एमीकाफाक्स', ‘ओम' और ‘गणेश' के प्रिंट वाली काली-सफेद लेगिंग्स 30 पाउंड में बेच रही थी. इसमें उसने हिंदू भगवान को नई शुरुआत का प्रतीक बताया था.

इस वेबसाइट ने बेचा Golden Temple चित्र वाला पायदान, सिख संगठनों ने की हटाने की मांग

फैशन मॉडल एवं ‘एमीकाफाक्स' की सह-संस्थापक एमीली जेन ने कहा, ‘‘ मैं दुखी हूं कि मैंने लेगिंग्स पर ‘ओम' और ‘गणेश' प्रिंट कराके हिंदू लोगों को चोट पहुंचाई. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था और मैं दिल से माफी चाहती हूं.''

उन्होंने कहा, ‘‘ ये मेरी वेबसाइट से हटा ली जाएंगी.''

इससे पहले भी ऑनलाइन रिटेल साइट अमेजन पर प्रसिद्ध स्वर्णमंदिर के चित्र युक्त पायदान, कालीन और शौचालय के सामान बेचने को लेकर कॉन्ट्रोवॉर्सी हुई थी. 

VIDEO: कम कीमत में फैशनेबल कपड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leggings, Om Leggings, Ganesh Leggings, AMiCAFOX
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com