विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2011

उजबेकिस्तान में भूकंप से 13 की मौत, दर्जनों घायल

मध्य एशिया के फेर्जना घाटी में बुधवार तड़के आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं।
ताशकंद: मध्य एशिया के फेर्जना घाटी में बुधवार तड़के आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं। ज्यादातर लोग शहर के पुराने घरों के गिरने से हताहत हुए हैं। उजबेकिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूजीएस) के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के एक बजकर 35 मिनट पर आया। इसका केंद्र उजबेकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर फेर्जना से करीब 42 किमी दूर सीमाई क्षेत्र में 9.2 किमी की गहराई में था। इस शहर की आबादी करीब 2,00,000 से ज्यादा है। उजबेकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, भूकंप के कारण फेर्जना शहर में कुछ पुरानी इमारतें गिर गई हैं। प्राथमिक सूचनाओं के मुताबिक 13 लोगों की मौत हुई है। बयान के मुताबिक, आपातकालीन सेवाओं ने 86 लोगों को स्वस्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई हैं और 35 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भूकंप के केंद्र से करीब 235 किलोमीटर की दूरी पर राजधानी ताशकंद में भी 5.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव ने आपदा से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
img
AFP
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उजबेकिस्तान, भूकंप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com