विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2017

नेपाल में एटीएम फर्जीवाड़े के सिलसिले में दो भारतीय गिरफ्तार

Also Read in
नेपाल में एटीएम फर्जीवाड़े के सिलसिले में दो भारतीय गिरफ्तार
आरोपियों ने पिछले एक महीने में 20 एटीएम से करीब छह लाख नेपाली रुपये चुरा लिए (प्रतीकात्मक चित्र)
काठमांडू: फर्जी एटीएम कार्ड बनाकर और पिन नंबर हैक कर लोगों के खातों से धन चुराने के आरोप में नेपाल पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी इक्तेदार खान (23) और दिल्ली निवासी निरंजन मेहता (33) को राजधानी काठमांडू के पर्यटन स्थल थामले से 12 जनवरी को गिरफ्तार किया. काठमांडू में विभिन्न एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से इनकी पहचान की गई है.

'हिमालयन टाइम्स' की खबर के अनुसार नेपाल सीआईबी ने बैंक खातों से पैसे गायब होने संबंधी विभिन्न शिकायतों के बाद कार्रवाई शुरू की थी. पुलिस के अनुसार, दोनों ने पिछले एक महीने में 20 एटीएम से करीब छह लाख नेपाली रुपये चुराए हैं. पुलिस ने दोनों के पास से मोबाइल फोन, आठ हजार रुपये नकद, फर्जी एटीएम कार्ड तथा अन्य सामग्री बरामद किए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नेपाल, एटीएम फर्जीवाड़ा, एटीएम फ्रॉड, भारतीय गिरफ्तार, Nepal, ATM Fraud, Indian Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com