विज्ञापन

हमें अब उनकी जरूरत नहीं है... ईरान से जारी युद्ध के बीच UK को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक

ईरान पर बड़े हमले की धमकी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूके पर भी निशाना साधा है. उन्होंने मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट भी किया है.

हमें अब उनकी जरूरत नहीं है... ईरान से जारी युद्ध के बीच UK को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड किंगडम को मिडिल ईस्ट में सहयोगी नहीं मानने का संकेत दिया है
  • ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम दो विमानवाहक पोत भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, लेकिन उनकी जरूरत नहीं है
  • अमेरिका और इजरायल पिछले नौ दिनों से ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं और तनाव बढ़ रहा है

ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड किंगडम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि एक समय में यूनाइटेड किंगडम हमारा महान सहयोगी होता था. पर वो आज हमारे लिए मिडिल ईस्ट में दो विमानवाहक पोत भेजने पर अभी भी गंभीरता से विचार कर रहा है. यह ठीक है. प्रधानमंत्री स्टार्मर को मैं बता देना चाहता हूं कि अब हमें उनकी जरूरत नहीं है. ट्रंप ने आगे कहा कि लेकिन हम ये बातें याद जरूर रखेंगे. हमें ऐसे लोगों को कोई जरूरत नहीं है जो युद्ध को जीतने के बाद हमारे साथ शामिल होना चाहें. 

आपको बता दें कि अमेरिका बीते 9 दिनों से मिडिल ईस्ट में इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर लगातार हमला कर रहा है. ईरान पर अपने हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि ईरान के साथ अब कोई समझौता नहीं होगा, जब तक वह बिना शर्त आत्मसमर्पण नहीं कर देता. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी, सिवाय उसके बिना शर्त आत्मसमर्पण के. उन्होंने यह भी कहा कि उसके बाद ईरान में एक नया और स्वीकार्य नेतृत्व चुना जाएगा और अमेरिका तथा उसके सहयोगी देश मिलकर ईरान को आर्थिक रूप से फिर से खड़ा करेंगे. जानकारों का मानना है कि ट्रंप की इस मांग ने कूटनीतिक कोशिशों को मुश्किल बना दिया है क्योंकि जब एक पक्ष से आत्मसमर्पण की शर्त रख दी जाती है, तो बातचीत की गुंजाइश बहुत कम रह जाती है.

उधर, शनिवार देर रात से ही ईरान और इजरायल एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं. दोनों ही देश एक दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं. इजरायल ने भी तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर हमला किया है. इन हमलों में इजरायल ने ईरान के कई तेल कंटेनर्स को निशाना बनाया है. इजरायल के इन हमलों का जवाब ईरान ने भी दिया है. ईरान ने भी इजरायल के कई शहरों पर हमला किया है. इन हमलों  में कई सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है. 

यह भी पढ़ें: 'भारतीय अच्छे एक्टर रहे हैं', रूसी तेल खरीदने की छूट पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा बयान

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Iran And Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com