विज्ञापन

नेपाल में 'बालेन मैजिक': विदेश में रहने वाले नेपालियों के दम पर सत्ता की दहलीज तक कैसे पहुंचे शाह, इनसाइड स्टोरी

सोशल मीडिया पर बालेन के समर्थन का एक बड़ा हिस्सा वैश्विक नेपाली समुदाय की एंगेजमेंट से बढ़ा. विदेशी नेपाली युवाओं ने नेपाल की युवा आबादी के भीतर चल रहे नरेटिव को ताकत दी. डायस्पोरा एक "डिजिटल प्रेशर मल्टिप्लायर" के रूप में उभरा.

नेपाल में 'बालेन मैजिक': विदेश में रहने वाले नेपालियों के दम पर सत्ता की दहलीज तक कैसे पहुंचे शाह, इनसाइड स्टोरी
  • नेपाल के RSP के उम्मीदवार बालेन शाह ने चार बार के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को बड़े मत अंतर से हराया
  • प्रवासी नेपालियों ने बालेन शाह की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो अब एक बड़े ओपिनियन मेकर बन गए हैं
  • सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रवासी युवा नेपाल की राजनीति में सक्रिय होकर अभियान को सपोर्ट किया
काठमांडू:

नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के उम्मीदवार बालेन शाह ने चार बार के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को वोटों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है. पिछले साल भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मांग को लेकर हुए हिंसक 'जेन-जी' आंदोलन के बाद हुए पहले आम चुनाव में उन्होंने पारंपरिक राजनीतिक दलों को करारा झटका दिया. रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ‘बालेन' नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. उनकी इस सफलता में ना सिर्फ नेपाल में रहने वाले बल्कि दूसरे देशों में रह रहे नेपालियों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है.

नेपाल की राजनीति में प्रवासियों (Diaspora) का प्रभाव अब सिर्फ 'पैसे भेजने' (Remittance) तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सत्ता पलटने वाला एक बड़ा वोट बैंक और ओपिनियन मेकर बन गया है. बालेन शाह और उनकी पार्टी (RSP) की सफलता के पीछे प्रवासी नेपालियों की भूमिका बड़ी है.

आर्थिक ताकत से राजनीतिक रसूख

नेपाल की GDP का लगभग 25% हिस्सा प्रवासियों द्वारा भेजे गए पैसे से आता है. बालेन शाह की पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 'सॉवरेन डायस्पोरा फंड' (Sovereign Diaspora Fund) बनाने का वादा किया है. इसका मतलब है कि विदेशों में रहने वाले नेपालियों के निवेश को सीधे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों में लगाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

'डिजिटल इन्फ्लुएंसर' की भूमिका

भले ही विदेशों में रहने वाले लाखों नेपालियों को अभी 'रिमोट वोटिंग' (विदेश से वोट डालने) का अधिकार नहीं मिला है, लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए अपने घर-परिवार के वोटों को नियंत्रित करते हैं.

  • कॉल टू एक्शन: कतर, मलेशिया या ऑस्ट्रेलिया में बैठा एक नेपाली युवा वीडियो कॉल पर अपने गांव के बुजुर्ग माता-पिता को समझाता है कि "पुरानी पार्टियों को छोड़ो, बालेन जैसे युवाओं को मौका दो."
  • एल्गोरिदम का खेल: बालेन के कैंपेन के लिए विदेशों से भारी मात्रा में 'डिजिटल ऐड' और सोशल मीडिया बूस्टिंग की गई, जिससे नेपाल के भीतर एकतरफा माहौल बना.

कैंपेन की भारी फंडिंग

बालेन शाह और RSP का चुनाव प्रचार नेपाल की पारंपरिक पार्टियों के मुकाबले बहुत आधुनिक और महंगा रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू के बालाजू स्थित पार्टी मुख्यालय का संचालन और हाई-टेक इलेक्शन वॉर रूम काफी हद तक प्रवासी नेपालियों के चंदे (Crowdfunding) से चल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

ब्रेन ड्रेन बनाम ब्रेन गेन

नेपाल से हर दिन लगभग 3,000 युवा काम की तलाश में विदेश जा रहे हैं. बालेन शाह ने इसी 'मजबूरी' को अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाया. उन्होंने वादा किया है कि वह ऐसी स्थितियां बनाएंगे कि प्रवासियों को वापस लौटकर अपने देश में स्टार्टअप और बिजनेस करने का मौका मिले. यह विजन प्रवासियों को इमोशनली बालेन से जोड़ता है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं बालेन शाह, जो बदलने वाले हैं नेपाल में राजनीति की तस्वीर? भारत से है खास कनेक्शन

बालेन शाह का उभरना सोशल मीडिया से गहराई से जुड़ा हुआ है. उनकी अपील का अधिकांश हिस्सा डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर बना और फैला. विदेश में रहने वाले लगभग 40–50 लाख नेपाली सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं. इनमें से बहुत से लोग नेपाल की राजनीति को लगातार ऑनलाइन फॉलो करते हैं, बहस करते हैं, फंडिंग करते हैं, और डिजिटल स्पेस में नरेटिव बनाते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर बालेन के समर्थन का एक बड़ा हिस्सा वैश्विक नेपाली समुदाय की एंगेजमेंट से बढ़ा. विदेशी नेपाली युवाओं ने नेपाल की युवा आबादी के भीतर चल रहे नरेटिव को ताकत दी. डायस्पोरा एक "डिजिटल प्रेशर मल्टिप्लायर" के रूप में उभरा.

जेन-जी (Gen-Z) प्रोटेस्ट और बालेन की डिजिटल लोकप्रियता ने नेपाल को अंतरराष्ट्रीय मीडिया में जगह दिलाई. इससे एक वैश्विक प्रभाव बना, जिसमें डायस्पोरा की सक्रियता का भी असर हुआ. डिजिटल इकोसिस्टम, नैरेटिव और ग्लोबल नेपाली एंगेजमेंट ने भी इस कैंपेन को सफलतापूर्वक गति दी.

इसे भी पढ़ें: नेपाल में Gen-Z ने चुना नया रास्ता... पूर्व PM ओली के 5 दशक के राजनीतिक करियर का अंत या एक और मोड़?

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Election 2026, Rashtriya Swatantra Party Candidate Balen Shah, Prime Minister Of Nepal, Non Resident Nepali, Nepali Diaspora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com