विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2024

ट्रंप कैबिनेट में तुलसी गबार्ड को जगह, US कांग्रेस की पहली हिंदू सदस्य राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनाई गईं

डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड (Tulsi Gabbard) को अपनी कैबिनेट में जगह देने के बाद कहा कि डेमोक्रेट राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए एक पूर्व उम्मीदवार के रूप में, तुलसी को दो पार्टियों में व्यापक समर्थन मिला. वह अब एक गौरवान्वित रिपब्लिकन हैं.

ट्रंप कैबिनेट में तुलसी गबार्ड को भी मिली जगह.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैट गेट्ज़ और मार्को रुबियो के साथ ही तुलसी गबार्ड को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी है. वह यूएस कांग्रेस की पहली हिंदू सदस्य हैं, जिनको राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनाया गया है. ट्रंप ने कहा कि यह ऐलान करना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है कि फ्लोरिडा के कांग्रेसी मैट गेट्ज़ को अमेरिका के अटॉर्नी जनरल के रूप में नामित किया गया है. मैट बहुत ही प्रतिभाशाली और दृढ़ अटॉर्नी हैं. वह विलियम एंड मैरी कॉलेज ऑफ लॉ से पढ़े हुए हैं. उन्होंने न्याय विभाग में बहुत ही अहम सुधारों पर अपना ध्यान केंद्रित कर कांग्रेस में अपनी खास जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें-डॉनल्ड ट्रंप ने यूं ही नहीं चुनी है अपनी यह 'टीम 10', जरा मैसेज समझिए

ट्रंप कैबिनेट में तुलसी गबार्ड का रोल जानिए

ट्रंप ने लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) के रूप में नामित करते हुए खुशी जाहिर की. ट्रंप ने तुलसी गबार्ड की पिछले दो दशकों में अमेरिका और वहां करने वालों की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्धता की भी जमकर तारीफ की.

ट्रंप ने कहा, " मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व कांग्रेस सदस्य, लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में काम करेंगी. दो दशकों से ज्यादा समय से तुलसी ने हमारे देश और सभी अमेरिकियों की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है."

कौन हैं तुलसी गवार्ड?

  • तुलसी गबार्ड का जन्म अमेरिका के समोआ में हुआ था

  • तुलसी के पिता यूरोपीय मूल और मां भारतीय हैं

  • सेना में रहते हुए उन्होंने इराक में सेवाएं दीं

  • तुलसी गबार्ड डेमोक्रेटिक पार्टी की पूर्व नेता हैं

  • वह अमेरिका की पहली हिंदू सासंद हैं

  • तुलसी कमला हैरिस की मुखर विरोधी हैं

  • साल 2019 में तुलसी ने राष्ट्रपति पद की पहली डिबेट में कमला हैरिस को दी थी शिकस्त

  • तुलसी ने 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ी थी. बाद में वह रिपब्लिकन में शामिल हो गईं

डोनाल्ड ट्रंप ने की तुलसी गबार्ड की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए एक पूर्व उम्मीदवार के रूप में, तुलसी को दो पार्टियों में व्यापक समर्थन मिला. वह अब एक गौरवान्वित रिपब्लिकन हैं. मुझे पता है कि तुलसी उस निडर भावना को लाएंगी, जिसने हमारे संवैधानिक अधिकारों का समर्थन करते हुए, हमारे खुफिया समुदाय में उनके शानदार करियर को परिभाषित किया है.  शक्ति के जरिए शांति बहाल करना हम सभी को गौरवान्वित करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Donald Trump, Donald Trump Cabinet, Who Is Tulsi Gabbard, Tulsi Gabbard Director Of National Intelligence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com