- पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में ट्रंप की हार को जनता का स्पष्ट संदेश बताया
- ओबामा ने कहा कि ये नतीजे इसलिए संभव हो सके, क्यों कि देश के हर हिस्से से बेहतरीन उम्मीदवार सामने आए
- उन्होंने चुनाव अधिकारियों और पार्टियों के स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराया
अमेरिका मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की पार्टी को मिली करारी हार को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनता का स्पष्ट संदेश बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता ऐसी राजनीति चाहती है, जो लोगों को बांटने के बजाय उन्हें एक साथ लाए. जनता ऐसा नेता चाहती है जो उनके सामने आने वाली चुनौतियों का ठोस समाधान दे सकें. बराक ओबामा ने मंगलवार रात को एक्स पर लिखा कि नतीजे साफ बता रहे हैं कि अमेरिका की जनता बदलाव चाहती है
चुनावी नताीजे जनता का स्पष्ट संदेश
बता दें कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव, दोनों ही जगहों पर बहुमत चला गया है. इसे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनता का स्पष्ट संदेश बताया. पूर्व राष्ट्रपति बराक ने अलग-अलग जगहों से आए उम्मीदवारों की तारीफ करते हुए कहा कि चुनाव के ये नतीजे इसलिए संभव हो सके, क्यों कि देश के हर हिस्से से बेहतरीन उम्मीदवार सामने आए.

ओबामा ने चुनाव अधिकारियों को कहा धन्यवाद
ओबामा ने कहा कि उन इलाकों से भी उम्मीदवार सामने आए, जहां जीत की उम्मीद बहुत कम मानी जाती थी. ये लोग अलग-अलग पृष्ठभूमि से थे और उनके राजनीतिक विचार भी अलग-अलग थे. लेकिन कुछ चीजें समान थीं. वे कुछ साझा मूल्यों, जनसेवा में विश्वास और अपने जिलों और राज्यों के लोगों को सबसे ऊपर रखने की प्रतिबद्धता से एकजुट थे. वह उन हजारों चुनाव अधिकारियों और दोनों पार्टियों के स्वयंसेवकों के आभारी हैं, जिन्होंने चुनाव को सही तरीके से संपन्न कराने में मदद की और लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण कार्य को बखूबी संपन्न कराया.
ट्रंप प्रशासन पर क्या बोले बराक ओबामा?
बराक ने ट्रंप प्रशासन पर कहा कि अभी इनका कार्यकाल अभी दो साल और बाकी है, लेकिन अब हमारा काम पूरी लगन से जुट जाना है. हमारे पास जहां भी अधिकार है, वहां बदलाव लाना है और नुकसान को आगे बढ़ने से रोकना है, ताकि भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी जा सके.
हार पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिका में के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस (संसद) के दोनों सदनों पर अपना कब्जा जमा लिया है. इस चुनावी नतीजे को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीधा जनादेश माना जा रहा है, जिन्होंने वोटर्स से कहा था कि ऐसा मान कर वोट दें जैसे चुनाव में वे खुद खड़े हों. ट्रंप चुनावी हार पर कह रहे हैं कि वह खुद मैदान में होते हो प्रचंड जीत मिलती. हार के लिए वह खुद के शुरू की गई ईरान जंग और उसी जंग की वजह से महंगे हुए तेल और गैस को दोषी मान रहे हैं. ट्रंप लगातार उनकी तरफ से बोलने वाले एक खास मीडिया चैनल पर भी निशाना साध रहे हैं.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-अब्दुल अल-सैयद भी जीते! मिशिगन से अमेरिका को मिलेगा पहला मुस्लिम सीनेटर, ट्रंप ने जिनको बताया था जिहादी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं