विज्ञापन

'प्लीज, प्लीज, प्लीज कहना बंद करो… हम अब बहुत ज्यादा जीत रहे हैं', US संसद में ट्रंप का बाइडेन पर वार

ट्रंप ने अमेरिकी संसद में भाषण के दौरान विपक्ष और पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अमेरिका बहुत ज्यादा जीत रहा है और अब अर्थव्यवस्था, महंगाई, बॉर्डर सुरक्षा व अपराध दर सभी क्षेत्रों में रिकॉर्ड सुधार हुआ है. उन्होंने बाइडेन प्रशासन पर खराब नीतियों का आरोप भी लगाया.

'प्लीज, प्लीज, प्लीज कहना बंद करो… हम अब बहुत ज्यादा जीत रहे हैं', US संसद में ट्रंप का बाइडेन पर वार
  • ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि उनके कार्यकाल में अमेरिका ने बहुत जीतें हासिल की हैं, जबकि पहले हार का दौर था.
  • ट्रंप ने अमेरिकी ओलंपिक पुरुष हॉकी टीम को अमेरिका की नई ताकत का प्रतीक बताते हुए मंच पर आमंत्रित किया.
  • उन्होंने बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि बॉर्डर अब सबसे सुरक्षित है और महंगाई तेजी से कम हो रही है.

अमेरिका की संसद में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने अंदाज में विपक्ष और पिछली सरकारों पर तीखे तंज कसे. ट्रंप ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका ने जितनी 'जीत' देखी, उससे पहले देश सिर्फ हार का आदी था.

ट्रंप ने अपने भाषण में व्यंग्य करते हुए कहा कि लोग उनसे कहते हैं, 'प्लीज, प्लीज, प्लीज मिस्टर प्रेसिडेंट, हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं… हम इतनी जीत के आदी नहीं हैं!' ट्रंप ने इसका जवाब भी उसी लहजे में दिया, 'नहीं, तुम फिर से जीतोगे... पहले से भी बड़ी जीत हासिल करोगे.' इसके बाद उन्होंने ओलंपिक हॉकी टीम को विनर्स बताकर मंच पर बुलाया और कहा कि ये अमेरिका की नई ताकत का प्रतीक हैं.

अमेरिकी पुरुष ओलंपिक हॉकी टीम

अमेरिकी पुरुष ओलंपिक हॉकी टीम

बॉर्डर से लेकर महंगाई तक ट्रंप का बाइडेन पर वार

ट्रंप ने अपने भाषण में बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बॉर्डर सबसे सुरक्षित है. महंगाई तेजी से कम हो रही है. अर्थव्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज दुश्मन डरे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- स्टेट ऑफ द यूनियन 2026 LIVE: डोनाल्ड ट्रंप बोले- अमेरिका का स्वर्ण युग आ चुका है....

'9 महीनों में एक भी अवैध प्रवासी नहीं घुसा'

उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 महीनों में एक भी अवैध प्रवासी देश में दाखिल नहीं हुआ, जबकि उनके अनुसार पिछली सरकारों के दौरान लाखों लोग बगैर जांच के अंदर आए. ट्रंप ने अपराध पर भी जोर देते हुए कहा कि मर्डर रेट में 125 साल का सबसे बड़ा गिरावट दर्ज की गई है.

महंगाई, गैस दाम और गृह ऋण- ट्रंप ने पेश किए नंबर

ट्रंप ने महंगाई को लेकर बाइडेन पर हमला किया और कहा कि उनके एक साल में कोर इन्फ्लेशन 1.7% तक गिरा है. गैस के दाम $2.30 या कई राज्यों में $1.85 प्रति गैलन हैं. मोर्टगेज रेट 4 साल के न्यूनतम स्तर पर हैं. ट्रंप ने गिनाया कि नए होम लोन की वार्षिक लागत $5,000 तक कम है. ट्रंप ने दावा किया कि बाइडेन-युग की हाउसिंग समस्या घटती ब्याज दरों से अब सुधर रही है.

पूरे संबोधन में ट्रंप ने पिछली सरकारों को 'लूजर एरा' का प्रतीक बताया. अपने शासनकाल को अमेरिका की जीत का दौर बताया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump Administration, Donald Trump, Donald Trump News, Trump Attacks On Joe Biden
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com