विज्ञापन
This Article is From May 05, 2018

किम जोंग उन के साथ ऐतिहासिक शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हुई् : ट्रंप

व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे और स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था.

किम जोंग उन के साथ ऐतिहासिक शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हुई् : ट्रंप
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी ऐतिहासिक शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है. व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे और स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था. ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं और बंधकों के संबंध में बहुत सी चीजें पहले ही हो चुकी हैं.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने गुरुवार को कहा था, देखते रहो. मुझे लगता है कि आपको बहुत अच्छी चीजें देखने को मिलेंगी.’’ ट्रंप ने एक ट्वीट में खुद इस बैठक की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे जब तक परमाणु मुक्त करने संबंधी समझौता नहीं हो जाता.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Kim Jong Un
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com