विज्ञापन

पहले निकी मिनाज पर किया भद्दा कमेंट, फिर बोले ट्रंप- 'उम्मीद है बुरा नहीं लगा होगा'

मिशिगन की एक रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रैपर निकी मिनाज को लेकर एक भद्दा कमेंट किया था. हालांकि, कुछ देर बाद ही ट्रंप ने सफाई भी दी.

पहले निकी मिनाज पर किया भद्दा कमेंट, फिर बोले ट्रंप- 'उम्मीद है बुरा नहीं लगा होगा'
डोनाल्ड ट्रंप और निकी मिनाज.
AFP

नवंबर में होने वाले मिड-टर्म चुनावों से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन में एक रैली के दौरान रैपर निकी मिनाज को लेकर भद्दा कमेंट कर दिया. निकी मिनाज मशहूर रैह हैं, जो खुद को ट्रंप की 'नंबर वन फैन' बताती हैं. 

रविवार को रैली के दौरान निकी मिनाज ने सुनहरे रंग का गुच्ची ब्रांड का सूट पहना था. उन्होंने ट्रंप और रिपब्लिकन उम्मीदवारों के नाम के नारे लगाए. 

जब निकी मिनाज मंच से नीचे उतरीं तो ट्रंप ने एक ऐसा कमेंट किया जिसे यहां लिखा नहीं जा सकता. इसके आगे ट्रंप ने कहा, 'वह इससे ज्यादा खूबसूरत आज तक नहीं लगीं. वह बातों को समझती हैं. वह काफी समझदार हैं.'

कुछ देर बाद ही ट्रंप को शायद अहसास हुआ होगा कि उन्होंने क्या बोल दिया है. तो उन्होंने तुरंत सफाई देते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि निकी को बुरा नहीं लगा होगा. हम निकी को बहुत पसंद करते हैं. वह काफी लंबे समय से हमारे साथ जुड़ी हुई हैं.'

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

निकी के प्रेस सेक्रेटरी बनने की अटकलें

निकी मिनाज के व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी बनने की अटकलें हैं. वह ट्रंप के साथ 'एयर फोर्स वन' में सफर कर रही हैं.

उन्होंने विमान में एक सहयोगी के साथ एक वीडियो शूट किया, जिसमें वह व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी के पद के लिए इंटरव्यू देने का नाटक कर रही थीं. इसे उन्होंने X पर पोस्ट किया. 

व्हाइट हाउस के सेक्रेटरी का पद फिलहाल खाली है. हाल ही में केटी जकारिया को प्रेस सेक्रेटरी बनाया गया था, लेकिन उन्होंने पांच दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया था.

निकी मिनाज खुद को ट्रंप की नंबर-1 फैन बताती हैं. उन्होंने कई मुद्दों पर ट्रंप का समर्थन किया है. 

हालांकि, ट्रंप के पहले कार्यकाल में निकी का रुख अलग था. ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर निकी ने उनकी जमकर आलोचना की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Nicki Minaj, America, US Mid Term Elections, US News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com