शेयर मार्केट में जियो (Jio) की अच्छी शुरुआत हुई है. बुधवार 28 अक्टूबर को जियो के शेयर 21.4 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए. 1,119 रुपये वाले शेयर BSE और NSE दोनों पर 1,358 रुपये पर लिस्ट हुए. निवेशकों को इसमें अच्छा मुनाफा हुआ है. लिस्टिंग के बाद जियो के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.
करीब 30,213 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इश्यू कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसमें कुल 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां आईं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एंकर निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं, जबकि अन्य निवेशकों की तरफ से लगभग 4.9 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं.
घरेलू मार्केट कैप की सूची में जियो प्लेटफॉर्म्स केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज से पीछे है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,89,937.97 करोड़ रुपये है.
जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 28.40 लाख करोड़ रुपये है.
जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के मुकाबले 22.19 गुना बोलियां मिली थीं. सार्वजनिक निर्गम तथा बड़े (एंकर) निवेशकों को शेयर आवंटन को मिलाकर कुल मांग सात लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी. वहीं आवेदनों की संख्या करीब 1.39 करोड़ तक पहुंच गई थी. यह वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ा आंकड़ा है.
आईपीओ पूरी तरह 27 करोड़ नए शेयर का निर्गम था. इसके लिए मूल्य दायरा 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर था.
सार्वजनिक निर्गम से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स ने 19 अक्टूबर को 212 बड़े (एंकर) निवेशकों से करीब 8,110 करोड़ रुपये जुटाए थे.
पिछले सप्ताह बुधवार को आईपीओ खुलने के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के निर्गम को 100 मिनट के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया था. इसके साथ ही यह भारत में सबसे तेजी से अभिदान पाने वाला बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन गया था.
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 66.4 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली जियो प्लेटफॉर्म्स ने 21 अक्टूबर को अपना आईपीओ पेश किया था. यह निर्गम 23 अक्टूबर को बंद हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं