विज्ञापन

अब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए... रूस से समझौते के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

ट्रंप का मानना ​​है कि अगर 2022 में वे अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता. ट्रंप ने कहा कि या युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. यूक्रेन और रूस के बीच इस युद्ध के शुरू होने की कोई वजह नहीं थी.

अब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए... रूस से समझौते के बाद ट्रंप का बड़ा बयान
ट्रंप की जेलेंस्की से मुलाकात की फाइल फोटो. (क्रेडिट-एनडीटीवी)
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए, जो रूस के साथ समझौता कर सके
  • ट्रंप ने दावा किया कि अगर वे 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू नहीं होता
  • युद्ध में यूक्रेन का तीस प्रतिशत हिस्सा रूस के कब्जे में चला गया और लाखों लोग विस्थापित हुए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए, क्योंकि मौजूदा राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं कर पाए हैं. शनिवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा, "मेरा सुझाव है कि उन्हें एक ऐसा नया नेता चुनना चाहिए जो समझौता कर सके. न जाने क्यों, जेलेंस्की ऐसा कभी नहीं करते."

ट्रंप का मानना ​​है कि अगर 2022 में वे अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता. ट्रंप ने कहा, "यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. यूक्रेन और रूस के बीच इस युद्ध के शुरू होने की कोई वजह नहीं थी. यह अक्षमता की वजह से शुरू हुआ. जेलेंस्की ने अपने देश का 30% हिस्सा गंवा दिया और दोनों तरफ मिलाकर दस लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए और 20 लाख से ज्यादा लोग मारे गए. यह ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था. और मुझे लगता है कि अब यूक्रेन के लिए एक नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है."

यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस के हमलों में यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया इलाके में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी डीज़ल खरीदने के समझौते की घोषणा के एक दिन बाद हुई; कीव ने चेतावनी दी थी कि इससे यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध को आर्थिक मदद मिलेगी. यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने शनिवार को बताया कि ज़ापोरिज्जिया में रिहायशी इमारतों पर रूसी हवाई बम गिरने से मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल थे. कम से कम 18 लोग घायल हुए. शनिवार को दिन के समय हुए हमले में कीव पर भी मिसाइलें गिरीं। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि चार लोग घायल हुए. इस बीच ट्रंप का नया राष्ट्रपति चुनने का बयान काफी अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

UN ने CJP प्रदर्शनों में 'मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए' लोगों की रिहाई की मांग की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, Ukraine, Zelensky
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com