विज्ञापन

रूसी तेल आयात पर हमारी नजर, जल्द और कम होंगी कीमतें... NDTV के सवाल पर बोले ट्रंप

फ्रांस में जी7 समिट के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें ट्रंप ने रूसी तेल आयात और गिरती कीमतों की समीक्षा करने की बात कही.

रूसी तेल आयात पर हमारी नजर, जल्द और कम होंगी कीमतें... NDTV के सवाल पर बोले ट्रंप
G7 समिट में पीएम मोदी और ट्रंप ने की मुलाकात
IANS

फ्रांस में चल रहे जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने NDTV के दो सवालों को भी जवाब दिया. ट्रंप ने कहा कि वे रूसी तेल के आयात के मामले को देख रहे हैं.

रूसी तेल आयात के सवाल पर क्या बोले ट्रंप?

NDTV के एक सवाल कि वे रूसी तेल के आयात के बारे में क्या कहेंगे? ट्रंप ने कहा है कि वे रूसी तेल के आयात के मामले को देख रहे हैं और यह भी देख रहे हैं कि तेल की कीमतें कितनी कम होती हैं, जो कि वर्तमान में गिरकर 74 या 75 पर आ गई हैं और जल्द ही चार महीने पहले वाले स्तर पर पहुंच जाएंगी.

ट्रंप ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा कि कि उनके पास परमाणु हथियार के बिना एक ईरान होगा, जिसके बारे में वहां मौजूद प्रधानमंत्री भी बहुत दृढ़ता से महसूस करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

'अगर हमला हुआ तो हम साथ खड़े होंगे'

भारत और अमेरिका के संबंधों के बारे में NDTV के एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है. मैं आपको यह बता सकता हूं, बिना किसी कॉन्ट्रैक्ट के भी अगर उन पर हमला होता है, तो हम मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे.

पीएम मोदी की ट्रंप ने की तारीफ

इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ भी की. दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में कितने करीब है, इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने मोदी के वार्ता कौशल की सराहना की. ट्रंप ने कहा, ‘बहुत करीब.' उन्होंने कहा, ‘हम इस पर कुछ समय से काम कर रहे हैं. वह बहुत सख्त वार्ताकार हैं. सबसे सख्त लोगों में से एक.'

अपने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, "वह देखने में सबसे खूबसूरत व्यक्ति हैं, वह बहुत अच्छे लगते हैं, वह एक फरिश्ते (एंजल) जैसे हैं. लेकिन वास्तव में वह बेहद सख्त हैं, वह एक ‘घातक (किलर)' हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति जब यह टिप्पणी कर रहे थे तो बगल में बैठे मोदी मुस्कुरा रहे थे. ट्रंप ने कहा, ‘लेकिन वह देखने में इतने अच्छे लगते हैं कि वे आपको चौंका देते हैं. लोग कहते हैं कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि सौदेबाजी के मामले में वह बेहद सख्त हैं.'

यह भी पढ़ें: 'नाविकों की सुरक्षा सबसे अहम...,' ट्रंप से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों का मुद्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Trump, Donald Trump, Trump On Russia, Modi Trump Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com