विज्ञापन

'अगर भारत पर हमला हुआ तो बचाव में खड़े होंगे...,' NDTV के सवाल पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने NDTV के सवाल पर कहा कि अगर भारत पर कोई हमला होता है, तो अमेरिका उसकी रक्षा करेगा.

'अगर भारत पर हमला हुआ तो बचाव में खड़े होंगे...,' NDTV के सवाल पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में G7 समिट के दौरान मुलाकात की
  • PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में G7 समिट के दौरान महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की.
  • हाल के टैरिफ विवाद और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों के कारण दोनों देशों के संबंध प्रभावित हुए थे.
  • डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि भारत पर हमला होता है तो अमेरिका उसकी रक्षा करेगा.

PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में G7 समिट के दौरान मुलाकात की, जिसे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. हाल के दिनों में टैरिफ विवाद और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जहाजों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत से दोनों देशों के संबंध प्रभावित हुए थे.

NDTV के सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसकी रक्षा करेगा. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट में शांति बनाए रखने के लिए ट्रंप के प्रयासों की सराहना की और साथ ही भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया.

समुद्र में आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए : PM मोदी

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि हमने हमेशा कहा है कि समुद्र में आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस बात पर जोर भी देना चाहिए. समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं. मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. मुझे भरोसा है कि (ईरान के साथ) समझौते में नाविकों की सुरक्षा पक्की की जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी.

भारत के मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे : डोनाल्ड ट्रंप

भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है. अगर उन पर हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे. अगर कोई उस व्यक्ति पर हमला करता है, तो हम वहां मौजूद रहेंगे. अगर उन पर हमला होता है और वे (पीएम मोदी) नेता हैं, तो हम मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे.\

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारी दोनों टीमें भी मिलजुलकर हमने जो टारगेट तय किए उसको पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं और हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं."

ये भी पढ़ें : 'नाविकों की सुरक्षा सबसे अहम...,' ट्रंप से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों का मुद्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com